विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज ने ठोक दिया दोहरा शतक, रंग में लौटे लोकेश राहुल

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 09 Feb 2019 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:51 PM (IST)

इंडिया ए के लिए खेलते हुए लोकेश राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 89 रन की अच्छी पारी खेली और फॉर्म में वापसी कर ली।

इंग्लैंड के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज ने ठोक दिया दोहरा शतक, रंग में लौटे लोकेश राहुल
इंग्लैंड के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज ने ठोक दिया दोहरा शतक, रंग में लौटे लोकेश राहुल

 नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इस वक्त इंडिया ए टीम पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज प्रियंक पांचाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया साथ ही साथ टीम के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने काफी वक्त बात फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतकीय  पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों की पारी के दम पर इंडिया ए ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 540 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। 

प्रियंक पांचाल का दोहरा शतक, श्रीकर ने भी लगाया शतक

प्रियंक ने इस मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया और 206 रन बनाए। उन्होंने 313 गेंदों का सामना करते हुए ये पारी खेली और अपनी पारी में उन्होंने 26 चौके और 3 छक्के लगाए। टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने काफी वक्त बार अपने बल्ले का दम दिखाया और 89 रन की पारी खेली। राहुल ने भी अपी पारी में 11 चौके लगाए। इस पारी में टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रीकर भारत ने भी शतकीय पारी खेली और 139 गेंदों का सामना करते हुए 142 रन बनाए। भारत ने भी अपनी पारी में 11 चौके लगाए। 

मजबूत स्थिति में इंडिया ए

इस मैच में फिलहाल इंडिया एक मजबूत स्थिति में दिख रही है। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 340 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 540 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और 200 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को मैच का आखिरी दिन है और इंडिया ए के जीत के आसार नजर आ रहे हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।