Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई टीम छोड़ने के बाद पृथ्‍वी शॉ के बदले सुर! पोस्‍ट शेयर कर निकाली जमकर भड़ास

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 04:08 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर पृथ्‍वी शॉ ने हाल ही में टीम बदली थी। उन्‍होंने मुंबई टीम से नाता तोड़ लिया था। मुंबई टीम से एनओसी मिलने के बाद वह महाराष्‍ट्र में शामिल हो गए थे। अब शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर एक खास स्‍टोरी शेयर की। इसमें उन्‍होंने रहस्यमयी तरीके से अपनी बात रखी। पृथ्वी शॉ को दो राउंड के बाद मुंबई की 2024-25 रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया।

    Hero Image
    अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे शॉ। इमेज- एक्‍स

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर पृथ्‍वी शॉ ने हाल ही में टीम बदली थी। उन्‍होंने मुंबई टीम से नाता तोड़ लिया था। मुंबई टीम से एनओसी मिलने के बाद वह महाराष्‍ट्र में शामिल हो गए थे। अब शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर एक खास स्‍टोरी शेयर की। इसमें उन्‍होंने रहस्यमयी तरीके से अपनी बात रखी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम से बाहर हुए थे शॉ

    शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, "हर काम अच्छे मन से करो और बदले में किसी चीज की उम्मीद मत करो।" पृथ्वी शॉ को दो राउंड के बाद मुंबई की 2024-25 रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, इस आक्रामक बल्लेबाज की फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया। वह मुंबई की 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी जगह बनाने में नाकाम रहे। मुंबई से अलग होने के उनके फैसले के बाद उनके घरेलू करियर को नई उड़ान मिल सकती है।

    अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे

    सलामी बल्लेबाज अब आगामी घरेलू सत्र में महाराष्ट्र के लिए खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। शॉ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। उन्हें आखिरी बार 2025 मुंबई टी20 लीग में देखा गया था, जहां उन्होंने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की कप्तानी की थी। उन्होंने पांच मैचों में 163.10 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए।

    शॉ के प्रदर्शन पर एक नजर

    2018 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले शॉ ने 2020 में आखिरी बार इस फॉर्मेट को खेला था। सलामी बल्‍लेबाज ने 5 टेस्‍ट की 9 पारियों में 42.37 की औसत और 86.04 की स्‍ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 2 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है।

    2021 में आखिरी बार वनडे खेलते हुए नजर आए शॉ ने 6 एकदिवसीय की 6 पारियों में 189 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी औसत 31.50 की और स्‍ट्राइक रेट 113.85 की रही है। वनडे में वह कोई अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 49 रन है। वहीं शॉ 1 टी20 इंटरनेशनल में खाता तक नहीं खोल सके।

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्‍वी शॉ ने उठाया बड़ा कदम, बदल डाली टीम; मुंबई का साथ छोड़ा

    comedy show banner
    comedy show banner