विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: पृथ्वी शॉ ने खेली बेहतरीन पारी, लंबे-लंबे शाट्स देखकर ऑस्ट्रेलिया हो गया हैरान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 06:32 PM (IST)

पांच खिलाड़ियों के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी 9 विकेट पर 358 रन पर समाप्त हुई। रिषभ पंत 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Video: पृथ्वी शॉ ने खेली बेहतरीन पारी, लंबे-लंबे शाट्स देखकर ऑस्ट्रेलिया हो गया हैरान
Video: पृथ्वी शॉ ने खेली बेहतरीन पारी, लंबे-लंबे शाट्स देखकर ऑस्ट्रेलिया हो गया हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन (सीए XI) के बीच सिडनी में अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था। दूसरे दिन सीए XI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया।

शॉ ने खेली बेहतरीन पारी

पृथ्वी शॉ 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी के दौरान शॉ ने 11 चौके जड़े। शॉ ने पहले लोकेश राहुल के साथ 16 रन की साझेदारी की। राहुल के आउट होने के बाद पुजारा ने शॉ का साथ दिया। इसके बाद शॉ ने पुजारा के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने मिलकर भारतीय टीम का स्कोर 96 रन तक पहुंचाया। अभ्यास मैच की पहली पारी में जिस तरह से छोटे कद के इस युवा खिलाड़ी ने बड़े शाट्स खेले, उसे देखकर विरोधी खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई दर्शक भी हैरान हो गए। 

(देखिए, पृथ्वी शॉ की बेहतरीन पारी का वीडियो)

इन खिलाड़ियों ने भी जमाए अर्धशतक 

शॉ के साथ-साथ भारत की तरफ से विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने अर्धशतक ठोके। इन सभी की अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी 9 विकेट पर 358 रन पर समाप्त हुई। रिषभ पंत 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिखने लगा है शॉ का जलवा

 

पृथ्वी शॉ अपने बल्ले से तो मैदान पर अपना जलवा दिखा ही रहे हैं। मैदान के बाहर भी वो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के दिलों पर छाने लगे हैं। इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शॉ ने अभी तक सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले हैं। इन दो टेस्ट मैचों में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ते हुए 237 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने कम मैच खेलने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलियाई फैंस इस खिलाड़ी का ऑटोग्राफ और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दिए। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।