विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपना करियर उड़ाने के बाद...', 'चिड़िया उड़' खेलते नजर आए पृथ्‍वी शॉ; यूजर्स ने लगा दी क्‍लास

Published: Fri, 01 May 2026 11:15 PM (IST)

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जंग हुई।

पृथ्‍वी शॉ

पृथ्‍वी शॉ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जंग हुई। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्‍टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान पृथ्‍वी शॉ ने सभी का ध्‍यान खींचा। उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच के बीच पृथ्‍वी शॉ बाउंड्री के बार सपोर्ट स्‍टाफ के साथ मिलकर चिड़िया उड़ गेम खेल रहे थे। उनकी यह तस्‍वीर कुछ ही समय में आग की तरह वायरल हो गई। एक्‍स पर कुछ लोगों ने शॉ की क्‍लास लगाई है। एक यूजर का कहना है कि अपने करियर उड़ाने के बाद के बाद शॉ चिड़िया उड़ खेल रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 23.12.28

आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्‍शन में पहले तो पृथ्‍वी शॉ अनसोल्‍ड रहे थे। एक्सलरेटेड राउंड में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पृथ्‍वी शॉ को बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा था। मौजूदा सीजन में शॉ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वह सिर्फ पानी पिलाते हुए ही नजर आए हैं।

 

 

 

पृथ्‍वी शॉ आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते नजर आए थे। लीग में उन्‍होंने अब तक 79 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 24 की औसत और करीब 148 की स्‍ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 14 अर्धशतक है। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 99 रन है। शॉ 2018 से ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा रहे हैं।

मैच का हाल

  • मुकाबले की बात करें तो दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 7 विकेट से हराया।
  • टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए।
  • कप्‍तान रियान पराग ने 90 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 42 और ने 14 गेंदों पर नाबाद डोनोवन फेरेरा रन बनाए।
  • 226 रन के टारगेट दिल्‍ली ने 5 गेंद पहले ही चेज कर लिया।
  • आईपीएल में यह दिल्‍ली का रिकॉर्ड रन चेज है।
  • केएल राहुल (75) और पथुम निसांका (62) के बल्‍ले से अर्धशतक निकला।

यह भी पढ़ें- 'खुद को साबित करने को बेकरार', पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर ने Prithvi Shaw का साथ भी दिया और दे डाली अहम चेतावनी

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction, Prithvi Shaw: दिल्ली की दरियादिली से बचा पृथ्वी शॉ का करियर, तीसरी बार में मिला खरीदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।