विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ का नहीं हुआ चयन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 02:22 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को पहला मैच रेलवे के खिलाफ खेलना है।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ का नहीं हुआ चयन
रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ का नहीं हुआ चयन

नई दिल्ली, जेएनएन। रणजी ट्रॉफी के लिए तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को चोटिल होने की वजह से मुंबई की टीम में नहीं चुना गया है। पहले मैच के लिए मुंबई टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। मुंबई को अपना पहला मैच एक नवंबर को रेलवे के खिलाफ खेलना है। धवल कुलकर्णी को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई के चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ के नाम की चर्चा तक नहीं की। पृथ्वी देवधर ट्रॉफी में एक मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें नहीं खिलाया जा रहा है। हालांकि खबरों की मानें तो अगर वो मैच से पहले टेस्ट क्लीयर कर लेते हैं तो उनकी चयन टीम में हो सकता है। 

मुंबई की टीम में अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, आदित्या तारे को भी टीम में जगह मिली है। आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली को हराकर ये टूर्नामेंट जीता था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें कर्नाटक के हाथों एक पारी और 20 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इस सीजन में मुंबई की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए कुछ मुकाबले खेलने वाले अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे। रोहित शर्मा इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेल रहे हैं।

मुंबई की टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अदित्या तारे, धवन कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, सिद्धेश लाड, जे बिस्टा, सूर्याकुमार यादव, अशेय सरदेसाई, शिवम दूबे, एकनाथ केरकर, अकाश पार्कर, कर्श कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हेरवाडकर और रॉयसटन दास।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।