विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'हिटमैन' को पद्मश्री से किया सम्मानित

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:10 PM (IST)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पद्मश्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

HighLights

  1. रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री सम्मान

  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

  3. क्रिकेट में उपलब्धियों के कारण मिला सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया है। रोहित को ये सम्मान उनके क्रिकेट में हासिल की गई उपलब्धियों के कारण दिया गया है। शर्मा की गिनती दुनिया के महान ओपनर में की जाती है। इसके अलावा उन्होंने कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई है।

रोहित का नाम पहले ही इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका था। इससे पहले भी सम्मान समारोह रखा गया था लेकिन रोहित वहां पर नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद उन्हें दूसरे सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। ये सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया।

सफेंद गेंद की क्रिकेट के बेताज बादशाह रोहित

रोहित शर्मा ने इटंरनेशनल क्रिकेट में 2007 में आयरलैंड के खिलाफ क्रिकेट में कदम रखा। उनकी प्रतिभा की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी लेकिन शुरुआती कुछ सालों में वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, 2013 में उन्हें वनडे और टी20 क्रिकेट में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और इसके बाद रोहित से वे हिटमैन बन गए। शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4231 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 32 अर्धशतक निकले।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में अब तक 285 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने 62 अर्धशतक और 33 शतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम ही सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों का स्कोर बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में भी वे शानदार रहे हैं। 2013 में डेब्यू के बाद रोहित ने 67 मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक और 12 शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड में नजर आंगे रोहित

रोहित हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 79 रनों की पारी खेली थी। अब वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। वे टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे में खेलते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- इज्जी शार्प के दम पर न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जिंदा, कीवी टीम के लिए क्या है समीकरण?

यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar के साथ किया डेब्‍यू, डिप्रेशन से उबरने में जुटे सलील अंकोला; क्रिकेट में दोबारा काम करने की जताई चाहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।