विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48 साल के स्पिनर ने किया कमाल, CPL में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

By Viplove KumarEdited By:
Published: Thu, 27 Aug 2020 07:22 AM (IST)

लेग स्पिनर प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

48 साल के स्पिनर ने किया कमाल, CPL में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
48 साल के स्पिनर ने किया कमाल, CPL में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

नई दिल्ली, एजेंसी। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे उम्र दराज खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने वाले प्रवीण तांबे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दुनिया की मशहूर टी20 लीग में से एक कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। 48 साल के स्पिनर ने बुधवार को इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया।

लेग स्पिनर प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 48 साल के तांबे ने बुधवार को त्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए सेंट जूसिया जोउक्स के खिलाफ मैच खेला और एक विकेट भी लिया। भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सनी सोहल 2018 में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेले थे, लेकिन वह अमेरिकी नागरिक के तौर पर चुने गए थे। तांबे को यूएई में एक अनधिकृत टी--10 लीग खेलने के कारण बीसीसीआइ ने अयोग्य करार दिया था।

तांबे के खेलने पर हुआ था विवाद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तांबे के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर पाबंदी लगाई हुई है। उनको बिना बोर्ड के इजाजत विदेशी लीग में खेलने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई से इस बात की गुहार लगाई थी कि अगर घरेलू लीग में उनके खेलने पर पाबंदी लगाई गई है तो उनको विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी जाए।

राजस्थान के लिए खेल चुके हैं तांबे

आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2013 में 41 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने कुल 33 आईपीएल मुकाबलों में 28 विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम राजस्थान की तरफ से साल 2014 में खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल भी दर्ज है।  

IPL 2020 के लिए कितना सुरक्षित UAE, पिछले 3 महीनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या हैरान करने वाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।