यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन दो टीमों ने ICC टी20 वर्ल्ड कप का टिकट किया पक्का, देंगी दिग्गज टीमों को टक्कर
आयरलैंड और पापुआ न्यू गिनी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह पक्की कर ली है। रविवार को दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट का टिकट पक्का किया।

दुबई, आईएएनएस। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दो छोटी मगर दमदार टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड की टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली।
आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर के खेले गए मुकाबलों में पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड की टीमों ने अपने अपने ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल किया। इसी के साथ उनके ऑस्ट्रेलिया में अगले साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप का रास्ता साफ हो गया।
आयरलैंड की टीम ने ग्रुप बी में शानदार खेल दिखाते हुए रविवार को ओमान की टीम पर जीत हासिल करते हुए टॉप स्थान हासिल किया। वहीं पापुआ न्यू गिनी की टीम ने केन्या की टीम के खिलाफ जीत हासिल कर यह कमाल किया। अब दोनों ही टीमों को टी20 विश्व कप में खेल ने का टिकट हासिल हो गया है।
आयरलैंड की टीम ने ओमान के खिलाफ जर्सी की चौंकाने वाली 14 रन से जीत के बाद टॉप पोजिशन हासिल किया। आयरलैंड की टीम ने अपने छह मे से चार मुकाबलों में जीत हासिल की। अब उसे अगले हफ्ते दो और मुकाबले खेलने हैं जो सिर्फ रैंकिंग प्वाइंट्स में सुधार के लिए ही होगा।
इससे पहले पापुआ न्यू गिनी की टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप में अपना जगह पक्का की। केन्या के खिलाफ मुश्किल हालात में फंसने से बाद उबरते हुए टीम ने 45 रन की रोमांचक जीत हासिल की।
दोनों ही टीमों ने बेहतर रन रेट के आधार पर टूर्नामेंट में जगह बनाई है। ग्रुप ए में पापुआ न्यू गिनी ने छह मैच खेलकर 5 में जीत हासिल की और 10 अंक हासिल किए। इतने ही अंक दूसरे स्थान पर रहने वाली नीदरलैंड्स की टीम के पास भी थे लेकिन रन नेट रन रेट के मामले में पापुआ न्यू गिनी की टीम आगे निकल गई।
ऐसे ही ग्रुप बी में आयरलैंड की टीम ने अपने 6 में से चार मुकाबले जीते। दूसरे स्थान पर रहने वाली ओमान की टीम के पास भी 6 मैचों से 4 जीत के बाद 8 अंक थे लेकिन नेट रन रेट में पिछड़ने की वहज से वह टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना पाई।
आईसीसी वर्ल्ड टी20 के सातवें एडिशन का आयोजन अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच किया जाना है।