विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP T20 लीग के लिए इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जल्द जमा करवाने होंगे दस्तावेज कहीं निकल न जाए अंतिम तारीख

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Wed, 09 Aug 2023 09:00 PM (IST)

उप्र टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 अगस्त को होगी। फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक लोगों को 50000 रुपये ...और पढ़ें

उप्र टी-20 लीग के लिए इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी। फोटो- ट्विटर
उप्र टी-20 लीग के लिए इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी। फोटो- ट्विटर

HighLights

  1. उप्र टी-20 लीग के लिए 20 अगस्त को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
  2. फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक लोगों को 50000 रुपये की फीस के साथ टेंडर भरना होगा
  3. एक टीम 25 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं खरीद सकेगी

अभिषेक त्रिपाठी, नई दिल्ली। उप्र टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 अगस्त को होगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने लीग में टीमों के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मंगलवार को इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।

टेंडर भरने होंगे-

फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक लोगों को 50000 रुपये की फीस के साथ टेंडर भरना होगा। यूपीसीए द्वारा जारी निविदा के मुताबिक, इच्छुक लोग छह टीमों के लिए बोली लगा सकेंगे, जिनमें गोरखपुर, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), लखनऊ, मेरठ और वाराणसी शामिल हैं।

पांच करोड़ करवाने होंगे जमा-

फ्रेंचाइजी को पांच करोड़ रुपये की बेसिक रिजर्व राशि जमा करानी होगी। फ्रेंचाइजी खरीदने का वार्षिक न्यूनतम मूल्य पांच करोड़ रुपये है। इसके ऊपर बोली लगाई जाएगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली टीम को अपनी पसंद की टीम चुनने का अवसर मिलेगा। इसके बाद की बोली लगाने वाली कंपनियां बची हुई टीमों में से एक-एक करके अपनी फ्रेंचाइजी चुन पाएंगे।

नीलामी दस्तावेज होंगे जमा-

नीलामी दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि 12 अगस्त रखी गई है, जिसके बाद 16 अगस्त को टीमें प्राप्त करने वाली फ्रेंचाइजियों के नाम घोषित किए जाएंगे। फिलहाल ये टीमें पांच वर्ष के लिए चुनी जाएंगी। अगर बाद में यूपीसीए चाहेगी तो इनका अनुबंध तीन वर्ष के लिए बढ़ा सकती है। टीमें खरीदने के बाद फ्रेंचाइजी को 20 अगस्त तक मुख्य कोच, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी चयनित करने होंगे।

25 खिलाड़ी खरीद सकते हैं-

एक टीम 25 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं खरीद सकेगी। ये सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाडि़यों की नीलामी होगी। यूपीसीए 26 अगस्त से लीग शुरू करना चाहता है, लेकिन अगर कुछ देरी होती है तो इसे 30 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उप्र टी-20 लीग में 2023 के लिए छह ही टीमें रहेंगी और टूर्नामेंट राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाएगा। प्लेआफ मैच से विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का निर्णय होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।