विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: एक सीरीज के बाद ही टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए ये खिलाड़ी, शतक जमाने वाले को भी मिली निराशा

Published: Sun, 21 Jun 2026 02:21 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

टीम इंडिया में हुए बदलाव

टीम इंडिया में हुए बदलाव

HighLights

  1. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 

  2. टीम इंडिया से हुई कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी

  3. तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया। इस टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज की तुलना में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था और अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था। ये खिलाड़ी अब टीम में वापस लौटे हैं तो युवा खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा है।

ये खिलाड़ी गए बाहर

हर्ष दुबे

अपने पहले मैच में तीन विकेट लेकर वनडे क्रिकेट का शानदार आगाज करने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ हर्ष ने दो मैच खेले और चार विकेट अपने नाम किए।

प्रिंस यादव

आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में चुने गए थे। उन्होंने डेब्यू किया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो मैच खेले और तीन विकेट निकाले।

यशस्वी जायसवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में शतक जमाने वाले यशस्वी जायसवाल को भी इंग्लैंड दौरे पर टीम में नहीं चुना गया है। यशस्वी अफगानिस्तान सीरीज में विराट कोहली की जगह आए थे। विराट कोहली की इंग्लैंड सीरीज में वापसी हुई है और इसी कारण यशस्वी को बाहर जाना पड़ा है। हालांकि, विराट का खेलना 22 जून को होने वाले फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है, लेकिन अगर वह नहीं आते हैं तो यशस्वी को मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर! रिप्लेसमेंट की रेस में ये 3 खतरनाक ऑलराउंडर

यह भी पढ़ें- Mohammed Siraj आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर, कौन बना रिप्लेसमेंट? BCCI ने किया एलान