Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: 1 ओवर, 2 विकेट, 0 रन... Pat Cummins का चला जादू, एक ही ओवर में दो शिकार कर हिला डाला भारतीय खेमा

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 06:47 AM (IST)

    Pat Cummins ने भारतीय टीम की दूसरी पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। पैट कमिंस की ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर रोहित शर्मा ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान गेंद उनके बल्ले के लीडिंग एज लेकर गली फील्डर मिचेल मार्शन की ओर गई और उन्होंने बिना किसी गलती के शानदार कैच लपका।

    Hero Image
    Pat Cummins के डबल विकेट मेडन ओवर से भारत पर हार का खतरा मंडराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेलबर्न की पिच पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का जादू चला। 340 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित-यशस्वी (Rohit-Yashasvi) ने पारी का आगाज किया, जहां रोहित धीरे-धीरे रन बनाते हुए एक सोलिड फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन पैट कमिंस ने उनके इरादे को चकना चूर कर डाला। पारी के 17वें ओवर में पैट कमिंस के मन की मुराद पूरी हुई और उन्होंने एक बार फिर कप्तान रोहित (Rohit Sharma) को अपना शिकार बनाया। रोहित के शिकार के बाद पैट कमिंस यहीं नहीं थमे, फिर उन्होंने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल (KL Rahul Duck) को डक पर आउट किया।

    Pat Cummins के डबल विकेट मेडन ओवर से भारत पर हार का खतरा मंडराया

    दरअसल, पैट कमिंस (Pat Cummins Double Wicket Maiden Over) ने भारतीय टीम की दूसरी पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। पैट कमिंस की ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर रोहित शर्मा ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान गेंद उनके बल्ले के लीडिंग एज लेकर गली फील्डर मिचेल मार्शन की ओर गई और उन्होंने बिना किसी गलती के शानदार कैच लपका। इस तरह 25 रन के स्कोर पर रोहित के रूप में भारत को पहला झटका लगा। रोहित इस दौरान 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने।

    रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर केएल राहुल आए, लेकिन हुआ क्या, पैट कमिंस ने उन्हें उसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। शॉर्ट लेंथ गेंद को केएल ने डिफेंड करना चाहा, लेकिन इस दौरान उनका बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा के पास गई और उन्होंने कैच लपक लिया। इस तरह केएल राहुल डक पर आउट हुए। इस तरह पैट कमिंस ने एक ही ओवर में भारत को डबल झटका दिया। इसके साथ ही वह ओवर डबल विकेट मेडन ओवर रहा यानी उस ओवर में एक भी रन नहीं बने।

    Pat Cummins Vs Rohit Sharma: रिकॉर्ड छठी बार रोहित बने कमिंस का शिकार

    एक कप्तान द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम के कप्तान ने अपना विकेट गंवाने के मामले में रोहित- पैट कमिंस का नाम शामिल हैं। पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को टेस्ट में छठी बार अपना शिकार बनाया। पैट कमिंस ने कप्तान रोहित को इस तरह कपतानी का पाठ पढ़ा गिया। मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय टीम के कप्तान रोहित पैट कमिंस का शिकार बने। पहली पारी में 3 रन, जबकि दूसरी पारी में 9 रन बनाकर रोहित सस्ते में पवेलियन लौटे।

    इस तरह दूसरी पारी में भी ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए। अभी तक पिछली 15 टेस्ट पारियों में रोहित सिर्फ 164 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान सिर्फ वह एक बार ही 50 रनों का आंकड़ पार करने में कामयाब हो सके हैं। फैंस उनकी टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं और उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह दे रहे हैं।