विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL के विकेटकीपिंग टेस्ट डेब्यू पर Parthiv Patel ने जमकर बटोरी सुर्खियां, फैंस ने किया ट्रोल, प्लेयर के जवाब ने जीता दिल

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Mon, 25 Dec 2023 02:25 PM (IST)

भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है। केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप ...और पढ़ें

केएल राहुल को विकेटकीपर डेब्यू पर बोली पार्थिव पटेल
केएल राहुल को विकेटकीपर डेब्यू पर बोली पार्थिव पटेल

HighLights

  1. भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है
  2. केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में टेस्ट टीम में शामिल किया गया
  3. इस बीच पार्थिव पटेल ने राहुल के डेब्यू पर पोस्ट किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Parthiv patel response to fan goes Viral: भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है। 31 सालों से भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस सूखे को खत्म करके इतिहास रचना चाहेंगे।

केएल राहुल करेंगे टेस्ट में कीपिंग डेब्यू-

इस बीच ईशान किशन और ऋषभ पंत की गैरमौजूगी में केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में कीपिंग डेब्यू करेंगे।  इसके अलावा केएस भारत को भी टीम में जगह दी गई है, लेकिन उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में ज्यादा अहमियत दी गई है।

राहुल की कीपिंग पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन-

इस बीच केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल करने के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज-विकेटकीपर ने केएल राहुल को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें:- टीवी एंकर ने Gautam Gambhir से मांगे पैसे, खिलाड़ी ने मुस्कुराहट से टाली बात, सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा ये वीडियो

पार्थिव ने किया पोस्ट-

पार्थिव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के टेस्ट मैच में विकेटकीपर एक ऐसा होना चाहिए, जो रणजी ट्रॉफी और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रेगुलर तौर पर कीपिंग करता है। पटेल का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक फैन ने उनकी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज का मजाक उड़ाने की कोशिश की।

क्या बोले फैन-

फैन ने पोस्ट में लिखा कि अच्छा आपके (पार्थिव पटेल) जैसे रेगुलर कीपर हो तो? जिसने 2018 दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कई अहम कैच ड्रॉप किए थे। फैन के इस पोस्ट पर पटेल ने जवाब देते हुए लिखा कि तो वह खिलाड़ी खुद टीम से बाहर हो जाता है। पटेल का यह जवाब भी अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

ये भी पढ़ें:- SA में इतिहास रचने के लिए कप्तान Rohit को करना होगा ये काम, पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कप्तान को दी अहम सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।