विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? पार्थिव पटेल के आवेदन न करने से गहराया सस्पेंस

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद ...और पढ़ें

पार्थिव पटेल-अजीत अगरकर

पार्थिव पटेल-अजीत अगरकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है, इससे प्रज्ञान ओझा के लिए कार्यकाल के बचे समय तक मुख्य चयनकर्ता बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

पश्चिम क्षेत्र के खाली पद को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई, लेकिन पार्थिव ने चयन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाएगा या नहीं, लेकिन 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव ने आवेदन नहीं किया था।

प्रज्ञान ओझा बने रह सकते हैं चीफ सेलेक्टर

अगर समयसीमा बढ़ाई जाती है या वह अपना फैसला बदलते हैं तो स्थिति बदल सकती है। दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ओझा के अपने कार्यकाल के बचे समय तक मुख्य चयनकर्ता बने रहने की संभावना है। मौजूदा चयनकर्ताओं में उनके नाम सबसे अधिक टेस्ट मैच होने से उनकी दावेदारी मजबूत हुई है।

कई खिलाड़ी रेस में शामिल

जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे रमेश पोवार अब पश्चिम क्षेत्र से सीनियर चयनकर्ता के पद के लिए दावेदार बन सकते हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे का नाम भी चर्चा में है। चयनकर्ताओं के पदों के लिए पिछली बार आवेदन आमंत्रित किए जाने पर पोवार और दिघे दोनों ने आवेदन किया था।

पार्थिव पटेल नहीं बनना चाहते चयनकर्ता?

हालांकि पश्चिम क्षेत्र से इस पद के लिए योग्य और प्रमुख उम्मीदवारों की संख्या सीमित दिखाई दे रही है। इसकी स्थिति तभी बदल सकती है, जब बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर पार्थिव को आवेदन करने का मौका दे। फिलहाल ऐसा लगता है कि पार्थिव सीनियर चयन समिति में भूमिका निभाने के बजाय गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ और कमेंट्री से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां जारी रखेंगे।