SA vs SL CWC 2019: मैदान पर आई ऐसी आफत कि अंपायर समेत सभी खिलाड़ी लेट गए जमीन पर
ICC cricket world cup 2019 श्रीलंका व दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान इस आफत से बचने के लिए मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को जमीन पर लेटना पड़ा।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC cricket world cup 2019 Sri Lanka vs South Africa match: वर्ल्ड कप 2019 के 35वें मैच में पहली पारी के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। इस मैच में पहली पारी में श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। ये पारी अपने समापन की तरफ था कि अचानक ही मैदान पर मधुमक्खियों ने आक्रमण कर दिया।
ये घटना तब घटी जब पहली पारी के 47.5 ओवर का खेल खत्म हो चुका था और ये ओवर क्रिस मौरिस फेंक रहे थे। तभी मधुमक्खियों की झुंड मैदान पर आ गई। इनसे बचने के लिए मैदान पर मौजूद अंपायर और लगभग सभी खिलाड़ी मैदान पर लेट गए। जब तक मधुमक्खी मैदान पर मंडराती रहीं सारे खिलाड़ी अपना सर छुपाए लेटे रहे। लगभग दो से तीन मिनट तक इसकी वजह से खेल रुका रहा। इसके बाद जैसे ही मधुमक्खी मैदान से बाहर गईं दोबारा मैच शुरू किया गया। मैदान पर इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी ऐसा वाकया हो चुका है।
Bees two nations have a history!#SLvSA | #CWC19 pic.twitter.com/rEY9T7yhUD — Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 28, 2019
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और पूरी टीम 49.3 ओवर में ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से कुशल परेरा और अविष्का फर्नांन्डो ने 30-30 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई जिसकी वजह से ये टीम इतने कम स्कोर पर सिमट गई। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का काफी अच्छी गेंदबाजी की। क्रिस मौरिस और प्रीटोरियस ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि रबाडा ने दो विकेट चटकाए। फेहलुकवायो और जेपी डुमिनी को एक सफलता मिली।