'हमने ऐसे कई मैच खेले', हार के बाद निकल गई पाकिस्तानी कप्तान की हेकड़ी! अगले मैच की बात करते नजर आए
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। टी20 विश्व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में भारतीय ...और पढ़ें
-1771176583769_m.webp)
पाकिस्तान को 61 रन से मिली हार
HighLights
पाकिस्तान ने चखा हार का स्वाद
भारत ने 61 रन से दी शिकस्त
ईशान ने लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस 27वें मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
तिलक वर्मा (25), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने छोटी-छोटी पर अहम पारियां खेलीं। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं शाहीन शाह अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तानी कप्तान ने गिनाए कारण
हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इसके कारण गिनाए। उन्होंने कहा, "हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं रहा। कुछ जगहों पर उनका प्रदर्शन खास नहीं था। हमें अपने स्पिनरों पर भरोसा है, उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए। पहली पारी में पिच ट्रिकी थी, गेंद भी अच्छी तरह से ग्रिप कर रही थी। गेंद से हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।"
अगले मैच पर करने लगे बात
आगा ने कहा, "दूसरी पारी में पिच पहली पारी की तुलना में बेहतर खेली। इस तरह के मैचों में इमोशन काफी हाई होते हें। हमें इससे निपटना होगा। हमने ऐसे कई मैच खेले हैं। दो दिन बाद हमारा अगला मैच है, हमें उस पर ध्यान देना होगा। हमें वह मैच जीतना होगा और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना होगा। फिर एक नया टूर्नामेंट शुरू होगा।"
इस विश्व कप में पहली हार
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने पहली बार हार का स्वाद चखा है। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच जीते थे। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से और अमेरिका को 32 रन से हराया था। अब बुधवार को पाकिस्तान का सामना नामीबिया से होगा।
सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इससे पहले टीम इंडिया ने अमेरिका और नामीबिया को मात दी थी। लगातार 3 जीत के साथ भारत सुपर-8 में पहुंच गया है।
