विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ind vs Pak: ईशान किशन ने पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की खटिया खड़ी की, चौके-छक्‍के की बरसात करके जड़ी रिकॉर्ड फिफ्टी

Published: Sun, 15 Feb 2026 07:37 PM (IST)

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच जंग हो रही है। इस मैच में ...और पढ़ें

ईशान ने लगाया अर्धशतक

ईशान ने लगाया अर्धशतक

HighLights

  1. ईशान ने लगाया अर्धशतक

  2. ईशान ने खेली 77 रन की पारी

  3. टूर्नामेंट में लगाई दूसरी फिफ्टी 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच जंग हो रही है। टी20 विश्‍व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक का खाता तक नहीं खुला।

शाहीन ने किया दूसरा ओवर

पारी का दूसरा ओवर पाकिस्‍तान के प्रीमियम फास्‍ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने किया। इस ओवर में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन ने शाहीन की कुटाई कर दी। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान ने स्क्वायर लेग की ओर सिक्‍स लगाया। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ईशान ने 1 रन लिया ओर दूसरे छोर पर चले गए।

शाहीन ने इस ओवर में 15 रन लुटाए। ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक ने 4 रन बटोरे। ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्‍होंने बाउंड्री की लाइन लगा दी। 8वां ओवर खत्‍म होने के बाद ईशान कुछ तकलीफ में नजर आए। ऐसे में फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। 

 

 

 

भारत-पाकिस्तान टी20I मैचों में सबसे तेज अर्धशतक

  • 23 गेंद: मोहम्मद हाफीज, अहमदाबाद 2012
  • 24 गेंद: अभिषेक शर्मा, दुबई 2025
  • 27 गेंद: ईशान किशन, कोलंबो, 2026 *
  • 29 गेंद: युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012

अयूब ने किया बोल्‍ड

सैम अयूब ने ईशान किशन की पारी पर विराम लगाया और 9वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्‍हें बोल्‍ड किया। ईशान ने 40 गेंदों का सामना किया 77 रन बनाए। इस दौरान भारतीय ओपनर ने 10 चौके और 3 छक्‍के लगाए। ईशान और तिलक के बीच दूसरे विकेट लिए 46 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी हुई। टूर्नामेंट में यह ईशान का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्‍होंने नामीबिया के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली थी।  

भारत-पाकिस्तान टी20I मैचों में हाइएस्‍ट व्यक्तिगत स्कोर

  • 82* रन: विराट कोहली, मेलबर्न 2022
  • 79* रन: मोहम्मद रिजवान, दुबई 2021
  • 78* रन: विराट कोहली, कोलंबो 2012
  • 77* रन: ईशान किशन, कोलंबो 2026
  • 75* रन: गौतम गंभीर, जोहान्सबर्ग 2007

टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • ईशान किशन - 2026 में 77 रन*
  • गौतम गंभीर - 2007 में 75 रन

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की वापसी रही फीकी, पाकिस्‍तान के खिलाफ भी बिना खाता खोले हुए आउट; सेलिब्रेशन का देखें Video

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: नो हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार, टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा ने नहीं मिलाया हाथ