विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमटी, अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत से रोका

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 16 Oct 2018 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 10:39 AM (IST)

पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में नाथन लियोन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमटी, अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत से रोका
पाकिस्तान की पहली पारी 282 रन पर सिमटी, अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत से रोका

अबुधाबी, रायटर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन के चार और मार्नस लाबुसंचांगे के तीन विकेटों के दम पर पाकिस्तान को पहले दिन ही पहली पारी में 282 रनों पर ही पवेलियन लौटा दिया, लेकिन वह खुद भी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई।

अब्बास ने 16 रन के कुल स्कोर पर पिछले मैच में मैच बचाने वाली पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (03) को विकेट के पीछे सरफराज अहमद के हाथों आउट कराया। चार रन बाद उन्होंने नाइट वॉचमैन पीटर सिडल (04) को पवेलियन भेजा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं।

इसस पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मिशेल स्टार्क ने पांच के कुल स्कोर पर मुहम्मद हफीज (04) को आउट कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। फखर जमां (94) और अजहर अली (15) ने टीम का स्कोर 57 रनों तक पहुंचा दिया था। इसी स्कोर पर लियोन ने छह गेंदों के अंदर पाकिस्तान के चार विकेट लेकर मेजबान टीम को संकट में डाल दिया। लियोन ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अली को और आखिरी गेंद पर हारिश सोहेल (00) को आउट किया। 21वां ओवर मेडन गया। लियोन ने 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर असद शफीक (00) और एक गेंद बाद बाबर आजम (00) को आउट कर पाकिस्तान को बेहद परेशानी में पहुंचा दिया।

कप्तान सरफराज (94) और फखर ने टीम को संभाला और स्कोर 204 तक पहुंचाया। यहां मार्नस ने फखर को शतक पूरा करने से रोक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 198 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। मार्नस का अगला शिकार बिलाल आसिफ (12) बने और फिर इस लेग स्पिनर ने सरफराज को भी शतक से छह रन दूर आउट कर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तानी कप्तान ने 129 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। यासिर शाह ने 28 और अब्बास ने 10 रन बनाए। मीर हमजा चार रनों पर नाबाद रहे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।