विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीसीबी ने इस पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज पर लगाया चार महीने का बैन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 06 Oct 2018 06:10 PM (IST)

पाकिस्तान के इस ओपनर बल्लेबाज पर चार महीने का बैन लगाया गया है।

पीसीबी ने इस पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज पर लगाया चार महीने का बैन
पीसीबी ने इस पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज पर लगाया चार महीने का बैन

 नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद पर चार महीने का बैन लगा दिया है। उनका बैन 10 जुलाई 2018 से माना जाएगा और 11 नवंबर को खत्म हो जाएगा। इस बीच वो क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। शहजाद पर ये बैन डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। 

पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि शहजाद पर उन दिन से बैन लगाया गया है जब से वो निलंबित हैं। जरूरत पड़ने पर वो एंटी डोपिंग को लेकर लेक्चर भी देंगे। पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि क्रिकेट में डोपिंग को लेकर पीसीबी की नीति जीरो टॉलेरेंस की है। उम्मीद है कि भविष्य में क्रिकेटर इस बात को लेकर सावधानी बरतेंगे कि कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ उनके संपर्क में नहीं आए।

वहीं दूसरी तरफ अहमद शहजात ने अपने उपर लगाए गए आरोप को मंजूर कर लिया। उनका कहना है कि जान-बूझकर उनके द्वारा ये नहीं किया गया। वो किसी तरह की दवा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं लाना चाहते थे। उनसे भूलवश ऐसा हुआ है और वो अपने उपर लगाए गए बैन को कबूल करते हैं। शहजाद ने कहा कि बैन के बाद वो एक बार फिर से बेहद मजबूती के साथ क्रिकेट में वापसी करेंगे।  

आपको बता दें कि शहजाद ने पाकिस्तान के लिए अब तक 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी 20 मैच खेले हैं।उन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उसके बाद 2015 वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाकी टूर्नामेंट में बेंच पर बैठना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से उन्होंने टीम में वापसी जरुर की लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें एक बार फिर टीम से बाहर कर दिया गया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।