T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को इस अंतर से हराना होगा! रन-ओवर का आसान समीकरण समझें
टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाई।
-1772216714455_m.webp)
पाकिस्तान की राह हो गई आसान।
HighLights
सुपर-8 में पाकिस्तान नहीं जीता कोई मैच
पाकिस्तान का पहला मैच बारिश में धुला
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी थी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाई। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। अब दोनों दोनों टीमों अंतिम-4 में जगह बना सकती हैं। न्यूजीलैंड टीम के अभी सुपर-8 में 3 अंक हैं।
पाकिस्तान ने खेले 2 मैच
पाकिस्तान टीम ने सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं। 1 बारिश के कारण रद हुआ तो दूसरे में उन्हें इंग्लैंड के हाथों हार मिली। पाकिस्तान का अभी 1 अंक है। शनिवार को पाकिस्तान टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा।
अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है तो उनके भी 3 अंक हो जाएंगे। कीवी टीम का नेट रन रेट +1.390 है और पाकिस्तान का -0.461 है। पाकिस्तान को श्रीलंका को सिर्फ हराना ही पर्याप्त नहीं है। कीवी टीम से ज्यादा नेट रन रेट करने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका टीम को बड़े अंतर से हराना होगा।
इतने अंतर से जीतना होगा मैच
श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 13.1 ओवरों के भीतर जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, पहली पारी के स्कोर के बाद समीकरण में थोड़ा बदलाव आ सकता है। श्रीलंका टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका पहले ही हो चुकी बाहर
22 फरवरी को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया। इसके बाद बुधवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका टीम को 61 रन से शिकस्त दी। ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। टूर्नामेंट की सहमेजबान टीम ने आयरलैंड को 20 रन से, ओमान को 105 रन से और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। हालांकि, आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा था।
