विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Sep 2018 05:45 PM (GMT+05:30)

आमिर ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 33 मैच खेलकर करीब 31 की औसत से 107 विकेट लिए हैं।

खराब प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज
खराब प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप में खराब प्रदर्शन करना पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर को काफी महंगा पड़ा है। खराब प्रदर्शन की वजह से इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की 17 सदस्यीय टीम शामिल नहीं किया गया है। आमिर ने इस साल वनडे क्रिकेट में 90 के करीब की औसत से गेंदबाजी की है और वह एक एक विकेट के लिए तरस रहे हैं। 

 यही नहीं आमिर मौजूदा एशिया कप में एक विकेट विकेट नहीं ले पाए, जबकि इस दौरान उन्होंने हांगकांग और अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच खेले। मोहम्मद आमिर की खराब फॉर्म का खामियाजा पाकिस्तान को भी भुगतना पड़ा और वह फाइनल में जगह नहीं बना पाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ और शादाब खान को जगह मिली है।

इसके अलावा इस सीरीज में पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनर यासिर शाह तुरुप का इक्का साबति हो सकते हैं क्योंकि साल 2014 में यूएई में हुई सीरीज में उन्होंने 12 विकेट लेकर पाकिस्तान को 2-0 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद के हाथों में रहेगी।

आमिर ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 33 मैच खेलकर करीब 31 की औसत से 107 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5 विकेट 4 बार लिए हैं। इसके अलावा 46 वनडे में 58 विकेट लिए हैं। वनडे में उनकी औसत 31 के आसपास ही है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम- सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, असद शाफिक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुदीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ, मीर हमजा और मोहम्मद रिजवान। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें    

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।