यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवराज के जबरा फैन ने MLC 2023 में लगाई आग, कौन हैं LAKR के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले गेंदबाज Mohsin
Mohammad Mohsin 4 wicket in 8 runs अमेरिका में डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सीजन मेजर लीग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। अमेरिका में डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सीजन मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) की शुरुआत हुई। उद्घाटन सीजन का पहला मैच 13 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स (टीएसके) (Texas Super Kings) और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (एलएकेआर) (Los Angeles Knight Riders) के बीच खेला गया।
मोहम्मद मोहसिन ने लगाई आग-
टेक्सास सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 69 रनों से हराकर लीग का पहला मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीएसके ने 6 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 181 रन बनाए। जवाब में एलएकेआर की पूरी टीम मोहम्मद मोहसिन (Mohammad Mohsin) की 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लेने की शानदार गेंदबाजी के कारण 112 रन पर ढेर हो गई।
रिस्ट स्पिनर ने मचाया कहर-
27 वर्षीय रिस्ट स्पिनर ने अपनी गेंद से कहर बरपाया और एलएकेआर के लोअर ऑर्डर को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसमें सुनील नरेन का सबसे कीमती विकेट भी शामिल था। पेशावर में पैदा हुए मोहसिन ने 2015-16 कायद-ए-आजम ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास में अपना डेब्यू किया था। हालांकि टूर्नामेंट के पूरे सीजन में वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। उन्होंने तीन साल बाद लिस्ट-ए में पदार्पण किया।
Faf Du Plessis and Mohammad Mohsin Have Played Together For Peshawar Zalmi in PSL .
Now Mohammad Mohsin Will Play Under Captain Faf Du Plessis in Texas Super Kings 💛 in Major League Cricket as Local Player . pic.twitter.com/KCrhcK5nDd
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) July 5, 2023
पीएसएल में भाग ले चुके-
27 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) (PSL) में भी भाग लिया है, जहां उन्हें 2020 में पीएसएल ड्राफ्ट के दौरान पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था। उन्होंने कराची किंग्स के खिलाफ अपनी पहली मैच खेला और चार ओवरों में 35 रन देकर 1 विकेट लिया।
युवराज सिंह के बड़े फैंस-
मोहसिन ने पेशावर में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है और उन्होंने बास्केटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे अन्य खेल भी खेले हैं। वह भारत के महान क्रिकेटर युवराज सिंह के भी बहुत बड़े फैंस हैं और पिछले साल वाशिंगटन में अपने आदर्श खिलाड़ी से मिले थे।
