विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 01 Nov 2018 05:45 PM (IST)

अजहर ने मिस्बाह उल हक के जाने के बाद पाकिस्तान की कमान भी संभाली।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मजबूत स्तंभ और पूर्व कप्तान अजहर अली ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 33 साल के इस बल्लेबाज ने युवा बल्लेबाजों को मौका देने के लिए लिए फैसला लिया। अजहर ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने संन्यास की घोषणा की।

अजहर ने अपना आखिरी वनडे मैच इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पाकिस्तान टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 45 से ज्यादा की औसत से 228 रन बनाए थे। वह फखर जमां के बाद पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर का आगाज साल 2011 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। अजहर ने अपने वनडे करियर में 53 मैच खेलकर 36 से ज्यादा की औसत से 1845 रन बनाए। अपने डेब्यू के बाद अजहर कई बार टीम से अंदर बाहर हुए। अपने छोटे से वनडे करियर के दौरान वह कभी वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।

अजहर ने मिस्बाह उल हक के जाने के बाद पाकिस्तान की कमान भी संभाली। हालांकि इस दौरान ना तो उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और ना ही टीम का। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 12 मैच जीते और 18 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान पाकिस्तान की टीम वनडे इतिहास में अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर भी पहुंच गई थी।

वो तो थोड़ी किस्मत साथ दे गई और चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले पाकिस्तान को एक स्थान का फायदा हुआ और वह 8वें स्थान पर पहुंच गई। साल 2017 में पाकिस्तान को उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अजहर की जगह सरफराज को टीम की कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद तो उनकी टीम से भी छुट्टी हो गई थी लेकिन अंत में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी की।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।