विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, मैच विनर खिलाड़ी को किया बाहर

Published: Thu, 29 Aug 2024 03:50 PM (IST)

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टैस्‍ट मैचों की ...और पढ़ें

30 अगस्‍त से खेला जाएगा दूसरा टेस्‍ट। इमेज- पीसीबी
30 अगस्‍त से खेला जाएगा दूसरा टेस्‍ट। इमेज- पीसीबी

HighLights

  1. 30 अगस्‍त से होगी दूसरे टेस्‍ट मैच की शुरुआत
  2. बांग्‍लादेश ने 10 विकेट से जीता था पहला टेस्‍ट
  3. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टैस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले टेस्‍ट को बांग्‍लादेश ने 10 विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 30 सितंबर से शुरू होगा।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए पाकिस्‍तान ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीद शाह अफरीदी को जगह नहीं दी गई है। जबकि लेग स्पिनर अबरार अहमद को मैच के लिए वापस बुला लिया गया है।

इन प्‍लेयर्स को अंतिम 12 में मिली जगह

शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, आगा सलमान, सईम अयूब, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद।

पाकिस्तान टीम

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मीर हमजा, कामरान गुलाम, अबरार अहमद , सरफराज अहमद, मोहम्मद हुरैरा, आमेर जमाल।

बांग्लादेश टीम

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, महमुदुल हसन जॉय, खालिद अहमद, नईम हसन, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम।

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बांग्‍लादेश से हार के बाद पाकिस्‍तान पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई कठोर सजा; जुर्माना भी ठोका

पहले टेस्‍ट का हाल

सीरीज के पहले टेस्‍ट की बात करें तो पाकिस्‍तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बांग्‍लादेश ने पहली बार टेस्‍ट में पाकिस्‍तान को मात दी थी। पाकिस्‍तान ने पहली पारी 448-6 पर घोषित की थी।

जवाब में बांग्‍लादेश ने पहली में 565-10 रन बनाए थे। पाकिस्‍तान की दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में बांग्‍लादेश को जीत के लिए 30 रन का टारगेट मिला था। जिसे बांग्‍लादेश टीम ने 7 ओवर में हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पहले टेस्‍ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान बोर्ड का बड़ा फैसला, दर्शक जुटाने के लिए आई ये नौबत