विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर कहर बरपाया, सिर्फ इतने रन पर आउट हो गई टीम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 03 Jan 2019 07:38 PM (IST)

केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अर्धशतकीय पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर कहर बरपाया, सिर्फ इतने रन पर आउट हो गई टीम
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर कहर बरपाया, सिर्फ इतने रन पर आउट हो गई टीम

 नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान व दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बेबस दिखे और पूरी टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई। 

मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने 44 रन जबकि कप्तान सरफराज अहमद ने ही शानदार अर्धशतकीय 56 रनों की पारी खेली। असद सफीक ने 20 रन और मो. आमिर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अन्य बल्लेबाजों ने टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दिया। पाकिस्तान टीम के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़ा भी नहीं छू पाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक आठ रन, फखर जमां एक रन, अजहर अली दो रन, बाबर आजम दो रन, याशिर शाह पांच रन, शाहीन अफरीदी तीन रन जबकि मो. अब्बास खाता भी नहीं खोल पाए। 

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और पाक बल्लेबाज के पास उनका कोई जबाव नहीं था। टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन, फिलेंडर ने एक, रबादा ने दो विकेट लिए। वहीं एक अन्य तेज गेंदबाज दुआने ओलिवियर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। आपको बता दें कि पाकिस्तान को मेजबान टीम ने पहले टेस्ट मैच में छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।