विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pak vs Eng T20WC 2022 Final: पाकिस्तान और इंग्लैंड के पास फिर से चैंपियन बनने का मौका

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Savern
Published: Sat, 12 Nov 2022 08:47 PM (IST)

Pak vs Eng T20WC 2022 Final इंग्लैंड का सबसे मजबूत पक्ष सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर की ...और पढ़ें

Pak vs Eng T20WC 2022 Final (AP Photo)
Pak vs Eng T20WC 2022 Final (AP Photo)

अभिषेक त्रिपाठी, मेलबर्न। Pak vs Eng T20WC 2022 Final: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इससे पहले एक-एक बार यह ट्राफी अपने नाम कर चुकी हैं और जो भी टीम फाइनल मुकाबले को जीतेगी वो दोबारा इस ट्राफी को अपने नाम कर लेगी। अभी तक सिर्फ वेस्टइंडीज ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने दो बार इस ट्राफी को अपने नाम किया है।

इंग्लैंड की कमजोरी : इंग्लैंड की सबसे बड़ी कमजोरी उसका मध्यक्रम है जो अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है। इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पाकिस्तान के विरुद्ध जिम्मेदारी निभानी होगी। दूसरी ओर, अगर न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मैच को छोड़ दें तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था और उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने पाकिस्तान बल्लेबाजों को सेमीफाइनल जैसा प्रदर्शन दोहराने की जरूरत होगी।

इंग्लैंड का मजबूत मजबूत पक्ष : इंग्लैंड का सबसे मजबूत पक्ष सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी है। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। दूसरी तरफ, पाकिस्तान का हमेशा से ही गेंदबाजी मजबूत पक्ष रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस विश्व कप में अबतक कोई भी टीम पाकिस्तान के विरुद्ध 160 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा नहीं कर सकी है।

पाकिस्तान का मजबूत व कमजोर पक्ष: पाकिस्तान की सबसे बड़ी मजबूती टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम और मो. रिजवान हैं। अगर ये दोनों चल गए तो किसी भी टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं। वहीं अगर ये दोनों बल्लेबाज फेल हो गए तो पाकिस्तान की टीम दवाब में आकर बिखर सकती है। 

नंबर गेम :

-6.74 के इकोनामी रेट से पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस विश्व कप में गेंदबाजी की है।

- 410 रन इस विश्व कप में इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर बनाए हैं। हेल्स ने 211 रन, जबकि बटलर ने अबतक 199 रन बनाए हैं।