विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीवी कप्तान केन विलियमसन ने किया साफ, कहा- हमारे निशाने पर विराट ही होंगे

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 22 Jan 2019 09:23 PM (IST)

विलियमसन ने कहा कि मैं विराट जैसे खिलाड़ियों की काफी सराहना करता हूं और मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है।

कीवी कप्तान केन विलियमसन ने किया साफ, कहा- हमारे निशाने पर विराट ही होंगे
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने किया साफ, कहा- हमारे निशाने पर विराट ही होंगे

 नेपियर, प्रेट्र। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने पहले वनडे मैच से पहले कहा कि उनकी टीम का पूरा ध्यान भारतीय टीम से किस तरह से निपटा जाए इस पर रहेगा। उन्होंने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। 

विलियमसन ने कहा कि मैं विराट जैसे खिलाड़ियों की काफी सराहना करता हूं और मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। वो क्रिकेट की सीमाओँ को बढ़ा रहे हैं जो कमाल है। विराट कोहली विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं और उनके अंदर इक खेल को लेकर जुनून है। मैं विराट को काफी लंबे वक्त से जानता हूं लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर वो विश्व स्तरीय हैं। हमारा ध्यान उनकी क्रिकेट क्षमताओं पर है कि किस तरह से हम उनसे निपट सकते हैं। 

विलियमसन ने कहा कि विराट जिस जज्बे के साथ क्रिकेट खेलते हैं उसे दुनिया भर के क्रिकेट फैंस देखना पसंद करते हैं और इसी वजह से वो उन्हें देखने मैदान पर आते हैं। विलियमसन ने विराट की उपलब्धियों के बारे में जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा विराट आसानी से दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें खेलते देखना अपनेआप में शानदार अनुभव है। सच कहूं तो निजी तौर पर मुझे उनकी बल्लेबाजी पसंदे है और जब वो अपनी लय में होते हैं तो दुनिया के सबसे आर्कषक बल्लेबाजों में से एक हैं। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच नेपियर में बुधवार को खेलना है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।