विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन पर सचिन से लेकर सहवाग ने इस अंदाज में दी रैना को बधाई

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Tue, 27 Nov 2018 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:18 PM (IST)

आपको बता दें कि सुरेश रैना ने तीनों फॉर्मेट (वनडे, टी-20 और टेस्ट) में सेंचुरी जड़ी हैं।

जन्मदिन पर सचिन से लेकर सहवाग ने इस अंदाज में दी रैना को बधाई
जन्मदिन पर सचिन से लेकर सहवाग ने इस अंदाज में दी रैना को बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन।  सुरेश रैना सीमित ओवर क्रिकेट का वो सितारा जिन्होंने ना जाने कितने ही मैच अपने दम पर अपनी टीम को जिताए हैं। आज यानी 27 नवंबर को इस खिलाड़ी का 32वां जन्मदिन है। वनडे और टी-20 मैच में वह दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार है हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उस तरीका का प्रदर्शन नहीं किया, जिसकी उम्मीद उनसे की जाती है।

सुरेश रैना को उनके जन्मदिन पर कई दिग्गजों ने बधाई दी। सचिन से लेकर सचिन तक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों की लिस्ट में शामिल है। अपने शानदार ट्‌वीट के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने सुरेश रैना को बधाई देते हुए लिखा- रैना जब फुल फ्लो में ग्राउंड पर बैटिंग करते थे, तो वैसा ही महसूस होता था जैसे आप गाना सुन रहे हों ‘रैना बीती जाए’ शाम ना आए। वहीं सचिन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

टी-20 क्रिकेट में तो उन्होंने कई ऐसा रिकॉर्ड बनाए हैं, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी नहीं बना पाए। आइपीएल में तो ये खिलाड़ी और खतरनाक हो जाता है। इस खिलाड़ी के नाम आइपीएल में सबसे ज्यादा रन दर्ज है। इसके अलावा भी उनके नाम कई बेहतरीन रिकॉर्ड है।

आपको बता दें कि सुरेश रैना ने तीनों फॉर्मेट (वनडे, टी-20 और टेस्ट) में सेंचुरी जड़ी हैं। भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक इसी बल्लेबाज के नाम है। अब ये तो ऐसा रिकॉर्ड है, जो कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सकता। सुरेश रैना एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ी है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।