यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम का एलान कर दिया गया।

दिसंबर में श्रीलंका को 1-0 से हराने वाली टीम में केवल एक बदलाव 32 वर्षीय एस्ले के रूप में किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम अब लगातार चौथी टेस्ट सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में जुटी है। चयनकर्ता गाविन लार्सन ने स्वीकार किया कि एजाज पटेल को टीम से बाहर करना मुश्किल फैसला था जो संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहे थे। तीन टेस्ट मैचों की पहला टेस्ट हैमिल्टन में 28 फरवरी से शुरू होगा।
बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम-
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, जीत रावल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डी ग्रैंडहोम, टॉड एस्ले, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और विल यंग।