विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्वालियर में होगी नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग, देश भर के 16 शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 07:47 PM (GMT+05:30)

नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग के ब्रांड एंबेसडर दिलीप वेंगसरकर हैं।

ग्वालियर में होगी नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग, देश भर के 16 शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा
ग्वालियर में होगी नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग, देश भर के 16 शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली, जेएनएन। स्कूलों से अधिक संख्या में प्रतिभाओं को तलाशने और अधिकतम संख्या में स्कूली छात्रों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) की महत्वाकांक्षी नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग (एनएससीएल) नौ से 16 दिसंबर तक ग्वालियर में आयोजित होगी। इसमें 16 शहरों की टीमें खेलेंगी। कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम सहित ग्वालियर के तीन मैदानों पर इस लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। एसजीएफआइ ने इसके लिए सभी जरूरी करार कर लिए हैं।

एसजीएफआइ के संयुक्त सचिव और एनएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर के तीन स्टेडियमों में आठ दिन तक यह टूर्नामेंट आयोजित करवाया जाएगा। इससे पहले देशभर में इसके ट्रायल आयोजित होंगे। 5000 से ज्यादा बच्चे इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और अभी भी इच्छुक बच्चे एनएससीएल की वेबसाइट के जरिये इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रदीप ने कहा कि हम जल्द ही इसके ट्रायल की तारीख भी घोषित करेंगे। ट्रायल चयनकर्ताओं की गहन देखरेख में होंगे। चयनित बच्चे बच्चे एनएससीएल के पहले संस्करण मे अपने शहरों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस लीग में सिर्फ 12 से 18 साल के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके नेतृत्व में ही सारी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वह भी चयन ट्रायल और प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित होंगे। इसके अलावा हमारी चयन समिति में प्रथम श्रेणी स्तर पर अच्छा-खासा अनुभव रखने वाले पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। एसजीएफआइ हर शहर से 16 खिलाडि़यों का चयन करेगा। इसके अलावा चार खिलाड़ी स्टैंडबाई के तौर पर चुने जाएंगे।

प्रदीप ने कहा कि शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाडि़यों का कई पैरामीटर पर आकलन किया जाएगा। यह काम विशेषज्ञ और चयनकर्ता करेंगे. इन सबका निर्णय सिर्फ अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर आधारित नहीं होगा बल्कि फील्डिंग को भी अहमियत दी जाएगी। जो खिलाड़ी संपूर्ण रूप से टीम के लिए अपना पूरा योगदान देने सम्बंधी मानकों को पूरा करेगा, वह आगे जाएगा। इस लीग में हर जोन की टीमें होंगी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।