विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस टूर्नामेंट के दौरान पर मैदान पर चक्कर खाकर गिरा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 10 Feb 2019 11:15 AM (IST)

बिग बैश लीग मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया का ये गेंदबाज मैदान पर गिर पड़ा।

इस टूर्नामेंट के दौरान पर मैदान पर चक्कर खाकर गिरा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
इस टूर्नामेंट के दौरान पर मैदान पर चक्कर खाकर गिरा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

पर्थ, प्रेट्र। कुछ दिनों बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलने भारत आने वाली है और उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल बीमार हो गए हैं। अब वो भारत दौरे पर आएंगे या नहीं इस पर संदेह पैदा हो गया है। 

शनिवार को बिग बैश लीग मैच में गेंदबाजी करते हुए वह चक्कर खाकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स अगले कुछ समय तक उन पर नजर रखेंगे। टीम के फिजियो क्रिस क्विनेल ने कहा कि नाइल गंभीर वर्टिगो (चक्कर) के शिकार हो गए थे। एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पर्थ स्कॉचर्स के नाइल ने अपने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद अपनी हालात के बारे में इशारा कर दिया था।

हालांकि कप्तान मिशेल मार्श से बात करने के बाद उन्होंने जैसे-तैसे आखिरी गेंद तो डाल दी, लेकिन इसके बाद उनकी स्थिति और भी खराब हो गई और वह गेंद डालते ही मैदान पर बैठ गए। नाइल की इस गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ा। नाइल के इस मैच में 28 रन देकर दो विकेट लिए। पर्थ स्कॉचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में एडिलेड ने पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे से वापस आते ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर दो मैचों की टी 20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टी 20 सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से होगी जबकि दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच दो मार्च को खेला जाएगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।