विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी छोटी पारी के बावजूद रिषभ पंत ने छक्का लगाने के मामले में हासिल किया ये खास मुकाम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 09 Dec 2018 07:28 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:46 AM (GMT+05:30)

रिषभ पंत ने दूसरी पारी में 16 गेंदों पर तेज 28 रन की पारी खेली।

अपनी छोटी पारी के बावजूद रिषभ पंत ने छक्का लगाने के मामले में हासिल किया ये खास मुकाम
अपनी छोटी पारी के बावजूद रिषभ पंत ने छक्का लगाने के मामले में हासिल किया ये खास मुकाम

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। रिषभ को जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया उस वक्त भारतीय टीम के पांच विकेट गिर चुके थे और टीम का स्कोर 260 रन था। इसके बाद पंच ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 28 रन बना दिए हालांकि फिर वो आउट हो गए। 

अपनी इस छोटी सी पारी में रिषभ ने एक शानदार छक्का भी लगाया। रिषभ पंत ने वर्ष 2018 में टेस्ट क्रिकेट में अब तक 14 छक्के लगाए हैं और अब वो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रिषभ पंत ने इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम कुर्रन की बराबरी कर ली है। सैम ने भी इस कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में अब तक 14 छक्के लगाए हैं। वहीं इस मामले में नंबर एक पर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज सिमरन हेटमायर हैं। उनके नाम पर अभी 17 छक्के हैं। पंत अगर एक छक्का और मार देते हैं तो वो सैम को पीछे छोड़ देंगें लेकिन अगर वो चार छक्के और जड़ते हैं तो पहले नंबर पर आ जाएंगे। वैसे पंत के पास इस मामले में आगे निकलने का पूरा मौका है क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तीन टेस्ट और खेलने हैं। 

रिषभ पंत वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। पहली पारी में भी उन्होंने 25 रन बनाए थे। हालांकि विकेट के पीछे वो कमाल कर रहे हैं। मैच की पहली पारी में उन्होंने छह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का कैच पकड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।