विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: भारतीय टीम में जगह न मिलने के बाद अब इस टीम से खेलेंगे मुरली विजय

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 03 Oct 2018 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 04:46 PM (IST)

इंग्लैंड दौरे पर शुरूआती दो टेस्ट मुकाबलों में फ्लॉप रहने के बाद मुरली विजय को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Ind vs WI: भारतीय टीम में जगह न मिलने के बाद अब इस टीम से खेलेंगे मुरली विजय
Ind vs WI: भारतीय टीम में जगह न मिलने के बाद अब इस टीम से खेलेंगे मुरली विजय

नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ तो इस टीम से मुरली विजय का नाम नदारद था। भले ही मुरली विजय को टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में जगह न मिली हो, लेकिन काउंटी क्रिकेट खेल रहे विजय को तमिलनाडु की टीम में शामिल कर लिया गया है।

इंग्लैंड दौरे पर शुरूआती दो टेस्ट मुकाबलों में फ्लॉप रहने के बाद मुरली विजय को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में ही रूककर एसेक्स के लिए खेलने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ा। इस प्रकार की बल्लेबाजी के बाद भी विजय को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर को भी किया गया शामिल

मुरली विजय को मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाने के उद्देश्य से उन्हें बुलाया गया है। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर का नाम भी शामिल किया गया है। हरी निशांत और यो महेश को टीम से बाहर कर दिया गया है। जून में एड़ी की चोट के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी मैदान से बाहर चल रहे थे। भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उन्होंने अंतिम बार कोई मुकाबला 1 मई को आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था।

इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में हरी निशांत को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। के। विग्नेश की जगह तमिलनाडु की टीम में शामिल किये गए यो महेश को चोटिल होकर बाहर होना पड़ा। लीग मैचों में तमिलनाडु की टीम अब तक 6 में से 4 जीत चुकी है। कुल टीम मुकाबले बचे हैं तथा क्वार्टरफाइनल में जाने के लिए टीम मुश्किल में है इसलिए अपने दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में बुलाया गया है।

हालांकि मुरली विजय को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है लेकिन इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरा भी करना है। विजय के पास खुद को साबित करने का एक मौका है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।