विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni: टेनिस कोर्ट में धोनी का जलवा, लगातार तीसरी बार जीता JSCA मेंस डबल का खिताब

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 18 Nov 2022 09:17 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने JSCA के रांची इंटरनेशल कॉम्पलेक्स में ट्रेनिंग ली। धोनी ने लगातार ...और पढ़ें

सुमित कुमार बजाज और महेंद्र सिंह धोनी। फोटो ट्विटर
सुमित कुमार बजाज और महेंद्र सिंह धोनी। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक फिर ट्रॉफी जीतने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार धोनी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स का खिताब जीत लिया है। इसमें उनका साथ सुमित कुमार बजाज ने दिया। सुमित ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने JSCA के रांची इंटरनेशल कॉम्पलेक्स में ट्रेनिंग ली। धोनी ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले अपने पार्टनर सुमित कुमार बजाज के साथ वह 2018 और  2019 यह कारनाम कर चुके हैं। धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीता।

खराब रौशनी के कारण रोका गया था खेल

बता दें कि खराब रोशनी के कारण खेल पिछले दिनों पूरा नहीं हो सका था। जब खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था, उस वक्त महेन्द्र सिंह धोनी और सुमीत की जोड़ी 6-2 से आगे चल रही थी। बाकी के बचे हुए सेट को बुधवार को पूरा किया गया। यह टूर्नामेंट रांची में कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया गया था।

आइसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आइसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 एक दिवसीय विश्व कप और 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा भारत टेस्ट में पहली बार धोनी की ही कप्तानी में नंबर बना था। इसके अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जीता चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मैदान में उतरेगी भारत और न्यूजीलैंड टीम, किसके फेवर में हैं आंकड़े

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 1st T20I Weather Report : फैंस के लिए आई बुरी खबर! बारिश के चलते धुल सकता है मैच