आईपीएल से संन्यास पर एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब लेंगे आखिरी फैसला
एमएस धोनी ने चोट के कारण पिछले सीजन आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था। इस सीजन उनके संन्यास की खबरें उठ रही हैं जिस पर धोनी ने बयान दिया है।
-1792900706497_m.webp)
एमएस धोनी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी
HighLights
एमएस धोनी ने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी
पिछले सीजन आईपीएल नहीं खेले थे धोनी
अब चेन्नई के कप्तान भी नहीं हैं धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की खबरें हर साल उठती हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और ऐसे में फैंस उनका इंतजार करते हैं। इस बार भी धोनी के संन्यास की खबरें उठ रही हैं, लेकिन खुद माही ने साफ कर दिया है कि वह इस बारे में अंतिम फैसला कब लेंगे।
धोनी ने पिछले सीजन आईपीएल में नहीं खेले थे। वह चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर रहे थे। घुटने की चोट से वह लंबे समय से परेशान हैं और पिछले सीजन को देखते हुए माना जा रहा है कि अगला सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है।
धोनी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे धोनी ने कहा कि वह दिसंबर से पहले इस बारे में फैसला ले सकते हैं। धोनी से जब पूछा गया कि क्या वह अगले आईपीएल सीजन में दिखाई देंगे तो उन्होंने कहा, "डॉक्टर, मुझे टेस्ट से गुजरना होगा। आपको मुझे रिपोर्ट देनी होगी और इसके बाद दिसंबर से पहले मैं देखूंगा कि एक और सीजन खेलने से पहले मैं कितना मजबूत हूं।"
उन्होंने कहा, "अगर मैं ठीक नहीं होता हूं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सब कुछ सही करें ताकि यह पुरानी गाड़ी रोड़ पर सही चल सके।"
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, "I'll have to go through the tests. You'll have to give me the report, and before December, I'll need to assess how strong I am and whether I can play one more season. If I'm not fit enough, then you'll have to make sure you do everything right to get this old vintage vehicle running smoothly on the road..." (24.10)
— ANI (@ANI) October 24, 2026
कम हुई है भागीदारी
बीते कुछ सीजनों में धोनी आईपीएल में मुख्यतः एक विकेटकीपर के तौर पर ही खेले हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में कई बार काफी नीचे नजर आए हैं जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई है। धोनी ने अब चेन्नई की कप्तानी भी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस समय धोनी का काम मेंटर का ज्यादा है और बहुत संभावना है कि वह आने वाले सीजन में सिर्फ इसी भूमिका में नजर आएं क्योंकि स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई के कोच का पद छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी को किया खूब परेशान, मुंह से छीन लिया 'निवाला'; देखें Video
