नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni VIDEO, IPL 2023। आईपीएल 2023 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 31 मार्च से इस सीजन का आगाज होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस लीग से पहले हर खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है।

हाल ही में सीएसके टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें धोनी चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambram Stadium) में एक नए अवतार में नजर आए। माही की इस वीडियो को देख फैंस उनके और दीवाने हो गए है।

IPL 2023 से पहले MS Dhoni ने जीता फैंस का दिल

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम के अंदर की कुर्सियों को स्प्रे से रंगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के हाथ में स्प्रे पेंट है और पूरे मन से कुर्सियों को रंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को माही का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ फैंस धोनी को सलाम कर रहे है, तो कुछ फैंस उनकी सादगी को देख उनके और दीवाने हो गए है।

MS Dhoni का हो सकता है आखिरी सीजन

आईपीएल 2023 को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उनसे इस सीजन भी बड़ी पारी देखने की उम्मीद है। बता दें कि 31 मार्च को सीएसके टीम अपने होम ग्राउंड 

Edited By: Priyanka Joshi