विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लहराते हुए लंबे बाल, टी-शर्ट में चमकते बाइसेप्स, बढ़ती उम्र के साथ और स्टाइलिश हो रहे माही, 'थाला' का लुक बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

Published: Fri, 01 Mar 2024 08:30 PM (IST)

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी में धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ शामिल हुए। ...और पढ़ें

एमएस धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
एमएस धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

HighLights

  1. नए लुक में कहर ढा रहे एमएस धोनी
  2. सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना माही का लुक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी हमेशा से ही अपने लुक और नए स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान आए दिन अपने लुक भी बदलते रहते हैं। माही की लाजवाब फिटनेस और उनके लुक्स को देखकर इन दिनों ऐसा लग रहा है कि वह बढ़ती उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं।

हाल ही में थाला को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होते देखा गया। इस खास इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे माही की तस्वीरें और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। धोनी बेहद स्टाइलिश और पहले से ज्यादा फिट दिखाई दे रहे हैं।

लुक से कहर ढा रहे धोनी

दरअसल, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी में एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ शामिल हुए। वायरल हो रही तस्वीरों में माही बेहद सिंपल लुक में भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। धोनी फोटो में मैरून कलर की हाफ टी-शर्ट और काले रंग की कार्गो पैंट पहने हुए दिख रहे हैं।

42 की उम्र में और जवान हो रहे थाला

थाला ने अपने बाल काफी बड़े कर रखे हैं, जो उन पर काफी सूट भी कर रहे हैं। इसके साथ ही हाफ टी-शर्ट में माही के बाइसेप्स भी चमकते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान का लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- PSL 2024: गेंदबाजी में हुई धुनाई से बौखलाया पाकिस्तानी गेंदबाज, बल्लेबाज को डराने के चक्कर में हो गया अपना ही भारी नुकसान- VIDEO

आईपीएल 2024 में धमाल मचाएंगे माही

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन (IPL 2024) में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन खिताब को अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को मात देते हुए पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

माना जा रहा था कि धोनी पिछले सीजन में ही इस लीग को बतौर खिलाड़ी अलविदा कह देंगे। हालांकि, सीएसके को चैंपियन बनाने के बाद माही ने एलान किया था कि वह फैन्स की खातिर आईपीएल में अगले सीजन भी खेलते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होना है। चेन्नई टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।