यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस खिलाड़ी को स्टंप आउट करने में धौनी ने लिया एक सेकेंड से भी कम का समय, देखें वीडियो
धौनी ने सबसे तेज स्टंप करने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नई दिल्ली, जेएनएन। विकेट के आगे यानी बल्लेबाजी के मामले में भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी का वक्त थोड़ा अच्छा नहीं चल रहा लेकिन विकेट के पीछे वो अब भी लाजबाव हैं। मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में धौनी ने इंडीज के बल्लेबाज कीमो पॉल को आउट करने में एक सेकेंड से भी कम का वक्त लिया।
Quickest stumping & That precious smile😍...
— Prakash MSD'ian (@shadowOfMahi) October 29, 2018
If there is anything faster than the speed of light in this world, it should be DHONI's stumping🔥#Dhoni #INDvWI pic.twitter.com/D87rTTjcWu
मैच की दूसरी पारी के 28वें ओवर में स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद पर धौनी ने पॉल को स्टंप करने में 0.08 सेकेंड का वक्त लिया। धौनी ने इस स्टंपिंग के बाद अपने सबसे तेज स्टंप करने का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले धौनी ने जडेजा की गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली को सबसे तेजी से स्टंप आउट किया था। धौनी ने बेली को वर्ष 2016 में मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आउट कर ये उपलब्धि हासिल की थी। अब धौनी ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस स्टंपिंग के बाद बीसीसीआइ ने ट्वीट कर कहा कि धौनी की तरफ से सबसे तेज स्टंपिंग। जडेजा ने पूछा क्या ये आउट है और धौनी मुस्कुरा पड़े।
That lightning fast stumping from @msdhoni
— BCCI (@BCCI) October 29, 2018
Was that out? Jadeja asked. The MS Dhoni smile said it all.
📽️📽️https://t.co/EEw6PxJIaK #INDvWI pic.twitter.com/4tR8NGZBub
हालांकि धौनी द्वारा स्टंप किए जाने के बाद गेंदबाजी कर रहे जडेजा को यकीन ही नहीं हुआ कि क्या ये बल्लेबाज आउट हो गया। लेग अंपायर ने भी तीसरे अंपायर से मदद मांगी। बाद में तीसरे अंपायर ने कीमो को आउट करार दिया। आपको बता दें कि इस मैच में भारत ने 5 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंडीज को 224 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में धौनी ने 15 गेंदों पर 23 रन बनाए।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें