विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: धौनी को बेटी जीवा ने इंग्लिश गाने पर सिखाया डांस, माही ने भी ऐसे लगाए ठुमके

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 01:57 PM (IST)

फिलहाल धौनी परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। बेटी जीवा के साथ खासतौर से वे मस्ती कर रहे हैं।

Video: धौनी को बेटी जीवा ने इंग्लिश गाने पर सिखाया डांस, माही ने भी ऐसे लगाए ठुमके
Video: धौनी को बेटी जीवा ने इंग्लिश गाने पर सिखाया डांस, माही ने भी ऐसे लगाए ठुमके

रांची, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी मैदान में हो या मैदान के बाहर वे लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल वे टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में नहीं हैं, लेकिन इस दौरान वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.. खासतौर से बेटी जीवा के फुल ऑन मस्ती कर रहे हैं।

धौनी ने बेटी जीवा के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें जीवा उन्हें इंग्लिश सांग पर डांस सिखाती दिख रही हैं। इस वीडियो में जीवा पापा माही को डांस स्टेप्स सिखा रही हैं और मम्मी साक्षी ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं।

माही अपनी बेटी के साथ बिताए हुए कई यादगार पल अपने फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। माही ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेटी जीवा से डांस स्टेप्स सीख रहे हैं। धौनी के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Even better when we are dancing @zivasinghdhoni006

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धौनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस कारण वे टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में नहीं हैं। वे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में ही टीम से जुड़ेंगे। ये वनडे सीरिज 12 जनवरी को सिडनी में पहले मैच से शुरू होगी।

फिलहाल धौनी परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। बेटी जीवा के साथ खासतौर से वे मस्ती कर रहे हैं। ताजा वीडियो में जीवा अपने पापा को डांस के स्टेप्स सिखा रही हैं और माही भी इमानदारी से उनकी नकल करते हुए स्टेप्स सीख रहे हैं। वीडियो में माही की पत्नी साक्षी की आवाज भी सुनाई दे रही है जो पापा और बेटी के इस यादगार पल को रिकॉर्ड कर रही हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।