विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली और रोहित शर्मा को ज्‍यादा वनडे खेलने को मिलेंगे, टीम इंडिया 2026-27 होम सीजन में खेलेगी इतने ODI

Published: Thu, 26 Mar 2026 04:37 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के डोमेस्टिक इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया।

एक्‍शन में नजर आएंगे रोहित-विराट

एक्‍शन में नजर आएंगे रोहित-विराट

HighLights

  1. BCCI ने गुरुवार को जारी किया पूरा शेड्यूल

  2. 9 वनडे, 8 टी20 और 5 टेस्‍ट खेलेगा भारत

  3. वनडे विश्‍व कप 2027 पर भारतीय टीम की नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के डोमेस्टिक इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। अगले सीजन 4 टीमें (वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया) भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया अगले सीजन में 9 वनडे, 8 टी20 इंटरनेशनल और 5 टेस्‍ट मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी खेलेगी।

विश्‍व कप पर भारत की नजर

2027 में वनडे विश्‍व कप खेला जाना है। ऐसे में टी20 विश्‍व कप 2026 जीत चुकी भारतीय टीम की नजर अब एक और आईसीसी ट्रॉफी पर है। विश्‍व कप की तैयारियों को देखते हुए बीसीसीआई चाहता है कि भारतीय टीम ज्‍यादा से ज्‍यादा वनडे मैच खेले। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास ज्‍यादा से ज्‍यादा एकदिवसीय मैच खेलकर खुद को साबित करने का मौका है।
दोनों ही भारतीय बल्‍लेबाज अगल विश्‍व कप खेलेंगे या नहीं इस पर अभी सस्‍पेंस है। हालांकि, रोहित-विराट पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह वनडे विश्‍व कप 2027 खेलना चाहते हैं। इसके लिए दोनों प्‍लेयर कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। यहां तक की वह घरेलू क्रिकेट में भी खेलते नजर आए हैं।

फैंस देख पाएंगे अपने हीरो को

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी चाहता है कि घरेलू दर्शकों को विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखने का भरपूर मौका मिले। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके ये दोनों सुपरस्टार अब पूरी तरह से वनडे पर फोकस कर रहे हैं। दोनों अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं।

त्रिवेंद्रम में होगा आगाज

भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत त्रिवेंद्रम में होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। इसके बाद शुभमन गिल की कप्‍तान वाली टीम श्रीलंका और जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

घरेलू सीरीज के बाद भारत जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगा। इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका जाएगी, जहां वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। अक्टूबर-नवंबर में भारत न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। इस दौरे पर दोनों टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेंगी।

वेस्‍टइंडीज का भारत दौरा

  • पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्‍टूबर, न्‍यू चंडीगढ़

श्रीलंका का भारत दौरा

  • पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्‍ली
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

जिम्‍बाब्‍वे का भारत दौरा

  • पहला वनडे: 3 जनवरी, 2027- कोलकाता
  • दूसरा वनडे: 6 जनवरी, 2027- हैदराबाद
  • तीसरा वनडे: 9 जनवरी, 2027- मुंबई

यह भी पढ़ें- BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- भारत में 25 साल बाद वनडे सीरीज खेलेगी जिम्बाब्वे टीम, आखिरी बार हुई भिड़ंत में देखने को मिली थी कांटे की जंग