विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: सावधान कंगारुओं! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले फिट हुआ भारतीय टीम का प्रमुख हथियार, नेट पर दिखा ट्रेलर

Published: Sun, 20 Oct 2024 06:38 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद मोहम्मद शमी को सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ...और पढ़ें

नेट में गेंदबाजी करते हुए दिखे मोहम्मद शमी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
नेट में गेंदबाजी करते हुए दिखे मोहम्मद शमी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. शमी ने कोच नायर के साथ नेट पर की गेंदबाजी
  2. 2023 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट मैदान से दूर हैं शमी
  3. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शमी की वापसी को लेकर फैंस ने लगाए कयास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम की हार के बाद भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ नेट सत्र में गेंदबाजी करते हुए देखा गया। टखने की चोट के कारण बाहर चल रहे शमी को पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए देखा गया, जिससे उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पहले टेस्ट में भारत की हार ने फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के बीच जसप्रीत बुमराह के साथ शमी की जोड़ी के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। शमी की स्विंग और गति से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता की बहुत कमी खल रही है। हालांकि, शमी मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनकी रिकवरी और संभावित वापसी के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।

वनडे वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेला है कोई भी मैच

34 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। उनकी कमी न केवल भारत के मुकाबलों में बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी महसूस की गई है। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में शमी की मौजूदगी पिछले कुछ सालों में टीम की सफलता का अहम हिस्सा रही है और उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

फैंस को वापसी का बेसब्री से इंतजार

शमी को अब पूरी ताकत से अभ्यास करते हुए देखा गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस उनकी वापसी को लेकर आशावादी हैं। नायर के साथ उनका सत्र उनकी रिकवरी में प्रगति का संकेत देता है, और कई लोगों को उम्मीद है कि शमी उम्मीद से पहले ही मैदान पर लौट आएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तेज गेंदबाज की फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जाएगी, जहां उनका अनुभव और कौशल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कहां चूक गई भारतीय टीम, पहले टेस्ट मैच में क्या-क्या की गलतियां; रोहित ने भी है माना

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: CSK के कारण बेंगलुरु में भारत को मिली हार, रचिन रवींद्र ने कर दिया खुलासा, जानिए क्या है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।