विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 साल पहले की करतूत, इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के लिए फिर बनी बड़ी परेशानी, बोर्ड की हो गई फजीहत, नहीं मिल रहा वीजा

By Jagran News Edited By: Jagran News Network
Published: Tue, 07 May 2024 02:44 PM (IST)

मोहम्मद आमिर ने हाल ही में संन्यास से वापसी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया ...और पढ़ें

मोहम्मद आमिर को आयरलैंड का वीजा अभी तक नहीं मिला है। (PC- PCB Media)
मोहम्मद आमिर को आयरलैंड का वीजा अभी तक नहीं मिला है। (PC- PCB Media)

HighLights

  1. मोहम्मद आमिर को नहीं मिल रहा आयरलैंड का वीजा।
  2. 2010 की एक करतूत बनी कारण।
  3. पाकिस्तान को आयरलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं अतीत पीछा नहीं छोड़ता। पाकिस्तान के एक गेंदबाज के साथ यही हो रहा है। अपने बुरे अतीत के कारण ही इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान की टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है लेकिन इस खिलाड़ी को अभी तक आयरलैंड ने वीजा नहीं दिया है। ये खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर।

आमिर ने हाल ही में संन्यास से वापसी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। इस सीरीज में चार मैचों में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। आमिर के जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है।

ये है कारण

पाकिस्तान की टीम को आयरलैंड दौरे पर 10 मई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए मोहम्मद आमिर को वीजा नहीं मिल रहा है और इसका कारण उनकी 14 साल पहले की गई एक करतूत है। आमिर वो खिलाड़ी हैं जो साल 2010 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे। इसी कारण उन पर बैन भी लगा था। इसी कारण वह जेल भी गए थे। यही कारण है कि उन्हें आयरलैंड का वीजा मिलने में परेशानी आ रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "2010 में जो स्पॉट फिक्सिंग केस हुआ था और इसके बाद उन्हें जो जेल जाना पड़ा था और बैन झेलना पड़ा था, उसी कारण वीजा मिलने में परेशानी आ रही है।"

पीसीबी को उम्मीद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हालांकि उम्मीद है कि आमिर को जल्द ही वीजा मिल जाएगा। सूत्र ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एक या दो दिन में वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे।"

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला मैच 10 मई को खेला जाना है। वहीं दूसरा मैच 12 मई और तीसरा मैच 14 मई को खेला जाना है। पाकिस्तान के लिए ये दौरा काफी अहम है क्योंकि इस पर उसकी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां टिकी हैं। आमिर को छोड़कर बाकी टीम आयरलैंड पहुंच चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।