विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jasprit Bumrah: मोहम्मद सिराज होंगे जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट, बीसीसीआइ ने दी जानकारी

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 09:32 AM (IST)

Jasprit Bumrah बीसीसीआइ ने जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल बीसीसीआइ की तरफ से कहा ...और पढ़ें

Jasprit Bumrah: मोहम्मद सिराज करेंगे बुमराह को रिप्लेस (डिजाइन फोटो)
Jasprit Bumrah: मोहम्मद सिराज करेंगे बुमराह को रिप्लेस (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बैक इंजरी के कारण आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआइ की तरफ से एक अपडेट दिया गया है। बीसीसीआइ की तरफ से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे दो टी20 मैच के लिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल कर लिया गया है। सिराज फिलहाल काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं।

इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले मोहम्मद शमी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उमेश यादव को शामिल किया गया तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह कुछ मैचों के लिए सिराज को वापस नहीं बुलाना चाहते थे लेकिन अब बुमराह की इंजरी से टीम को सिराज की जरुरत पड़ गई।

हालांकि वर्ल्ड कप में बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी बीसीसीआइ की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। गुरुवार को पीटीआई के हवाले से खबर आई थी कि बैक इंजरी के कारण बुमराह आगामी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे। एशिया कप के बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे।

बीसीसीआइ की तरफ से कहा गया है कि मेडिकल टीम उनको मॉनिटर कर रही है। इससे पहले दीपक हुड्डा भी चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे और श्रेयस अय्यर और शहबाज अहमद को टी20 टीम में शामिल किया गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी और तीसरा और आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा जिसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मो. सिराज।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।