विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान ने मोहम्मद शहज़ाद पर लगाया एक वनडे का बैन, कर बैठे थे ये गलती

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 03:04 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Jul 2018 03:22 PM (GMT+05:30)

शहज़ाद को ये सज़ा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए सजा दी गई है।

अफगानिस्तान ने मोहम्मद शहज़ाद पर लगाया एक वनडे का बैन, कर बैठे थे ये गलती
अफगानिस्तान ने मोहम्मद शहज़ाद पर लगाया एक वनडे का बैन, कर बैठे थे ये गलती

काबुल, जेेएनएन। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद पर एक वनडे मैच का बैन लगा दिया है। इसके साथ ही साथ इस खिलाड़ी पर बोर्ड ने उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगा है। यह मैच फीस उनके अगले अंतरराष्ट्रीय  टी-20 मैच की फीस से कटेगी। उन्हें ये सज़ा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए सजा दी गई है।

इस वजह से लगा बैन

शहजाद ने अफगानिस्तान में खेले गए एक घरेलू मैच के बाद हुई पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ऑनफील्ड अंपायर की आलोचना कर दी थी। इसी वजह से उन पर ये फाइन और बैन लगाया गया है। 27 जुलाई को अफगानिस्तान के काबुल क्रिकेट स्टेडियम में घाज़ी अमनउल्लाह खान रीजनल वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेला गया। ये मैच स्पीनघर टीम और बोस्ट की टीम के बीच खेला गया। मोहम्मद शहजाद स्पीनघर टीम के कप्तान थे। खिताबी मुकाबले में बोस्ट ने शहज़ाद की कप्तानी वाली स्पीनघर को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शहजाद का फॉर्म इस टूर्नामेंट में शानदार रहा था, उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 73.60 की औसत से 368 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो दूसरे नंबर पर थे।

विवादों से है पुराना नाता

ये पहला मौका नहीं है जब शहज़ाद पर बैन लगा हो, इससे पहले भी उन पर बैन लग चुका है। पिछले साल दिसंबर में भी डॉपिंग का उल्लंघन करने के कारण उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया गया था। शहजाद को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अब उम्मीद है कि वो 27 अगस्त को होने वाले पहला एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

ऐसा है शहज़ाद का रिकॉर्ड 

अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए शहजाद ने अभी तक 69 वनडे मैचों में 2239 बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। इस खिलाड़ी के नाम विकेट के पीछे 76 शिकार है। इसके अलावा 63 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 1 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1996 रन बनाए हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।