विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की टीम से बाहर होने के बाद मोहम्मद आमिर अब करेंगे ये काम

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 01 Oct 2018 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 01:37 PM (IST)

पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 46 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है।

पाकिस्तान की टीम से बाहर होने के बाद मोहम्मद आमिर अब करेंगे ये काम
पाकिस्तान की टीम से बाहर होने के बाद मोहम्मद आमिर अब करेंगे ये काम

लाहौर, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया है। एशिया कप में भी  मोहम्मद आमिर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ में नहीं चुना। टीम से बाहर होने के बाद अब आमिर  ने अपनी खोई हुई फॉर्म और लय को हासिल करने के लिए अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है।

26 वर्षीय आमिर ने पिछले पांच मैचों में एक विकेट हासिल नहीं किया है और अब उन्होंने इसी के चलते घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।आमिर पाकिस्तान की घरेलू टीम डिपार्टमेंटल टीम सुई साउदर्न गैस कॉरपोरेशन (एसएसजीसी) से जुड़े हैं। वह तीन साल बाद इस टीम से जुड़े हैं। इससे पहले उन्होंने 2015 में एसएसजीसी टीम के लिए तीन मैच खेले थे।

पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 46 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके आमिर ने इस वर्ष 10 मैचों में मात्र तीन विकेट हासिल किए हैं। वह हाल में संपन्न एशिया कप में भी विकेट के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।