विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टी-20 मैच में केवल नौ रन पर आउट हुई ये टीम, नौ बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

By TaniskEdited By:
Published: Fri, 22 Feb 2019 01:44 PM (IST)

सीनियर महिला टी-20 लीग में मिज़ोरम की टीम सिर्फ 9 रन बना कर आउट हो गई और उसकी नौ बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके।

टी-20 मैच में केवल नौ रन पर आउट हुई ये टीम, नौ बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
टी-20 मैच में केवल नौ रन पर आउट हुई ये टीम, नौ बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

नई दिल्ली, एजेंसी। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहते क्यों कहते हैं। इसका एक उदाहरण सीनियर महिला टी-20 लीग में मिजोरम और मध्य प्रदेश की के बीच खेले मैच में देखने को मिला। इस मैच में मिज़ोरम की टीम सिर्फ 9 रन बना कर आउट हो गई और उसकी नौ बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। 

मिजोरम की 9 बल्लेबाज डक पर आउट

इस मुकाबले में मिजोरम के लिए पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरीं अपूर्वा भारद्वाज ही केवल खाता खोल सकीं। उन्होंने 25 गेंद में 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। बाकी तीन रन एक्सट्रा से बने। मध्य प्रदेश के लिए सबसे कामयाब गेंदबाज तरंग झा रहीं। तरंग ने अपने 4 ओवर के कोटे में 23 गेंदें डॉट फेंकी और सिर्फ दो रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी घातक गेंदबाजी से एक वक्त मिजोरम का स्कोर 2 रन पर 5 विकेट हो गया था। 

शानदार गेंदबाजी के बाद मध्य प्रदेश की टीम ने ये मैच महज एक ओवर में ही 10 विकेट से जीत लिया। मध्य प्रदेश का काम और आसान बनाते हुए मिजोरम की अपूर्वा भारद्वाज ने पांच रन वाइड से दे दिए। इस टूर्नामेंट में मिजोरम का  ये लगातार दूसरा खराब प्रदर्शन है। इससे पहले वह केरल के खिलाफ 20 फरवरी को खेले गए मैच में 24 रन पर सिमट गई थी और उसे 10 विकेट से हार मिली थी।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में एक टी20 इंटरनेशनल मैच में चीन की टीम यूएई के खिलाफ 14 रन पर सिमट गई थी, जो महिला टी20 इंटरनेशनल का न्यूनतम स्कोर है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।