विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशेल मार्श को मिली भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम की कमान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 06:15 PM (GMT+05:30)

अब भारत 'ए' के खिलाफ दो सितंबर से विशाखापट्टनम में होने वाले दो मैचों में 26 वर्षीय मार्श के पास अपने नेतृत्व कौशल को दिखाने का बढि़या मौका रहेगा।

मिशेल मार्श को मिली भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम की कमान
मिशेल मार्श को मिली भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम की कमान

मेलबर्न, पीटीआइ। ऑलराउंडर मिशेल मार्श को इस साल के आखिर में भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जो चार दिवसीय मैचों में कमान संभालेंगे जबकि ट्रेविस हेड वनडे टीम की अगुआई करेंगे। वनडे टीम त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी जिसमें भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' टीम भी होगी।

यह सीरीज अगस्त में विजयवाड़ा में खेली जाएगी जबकि इसके बाद सितंबर में चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। मार्श को भविष्य का टेस्ट कप्तान माना जा रहा है। वह 14 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे जिसमें एलेक्स केरी, एश्टन एगर, पीटर हैंडसकांब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, जोए पेरिस, मैथ्यू रेनशॉ और क्रिस ट्रेमेन जैसे खिलाड़ी हैं। अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने मार्श को राष्ट्रीय टीम का उपकप्तान बनाने की वकालत की है जिसकी कमान टिम पेन के हाथों में है।

अब भारत 'ए' के खिलाफ दो सितंबर से विशाखापट्टनम में होने वाले दो मैचों में 26 वर्षीय मार्श के पास अपने नेतृत्व कौशल को दिखाने का बढि़या मौका रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, 'हम भविष्य की ऑस्ट्रेलियाई टीमों के लिए नेतृत्वकर्ता की तलाश में है तथा ट्रेविस, मिच और अलेक्स सभी प्रभावशाली युवा हैं।' यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम (चार दिवसीय मैचों के लिए) : मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स केरी (उपकप्तान), एश्टन एगर, ब्रेंडन डॉगेट, पीटर हैंड्सकांब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, माइकल नेसर, जोए पेरिस, कुर्टिस पैटरसन, मैथ्यू रेनशॉ, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन।

ऑस्ट्रेलिया 'ए' वनडे टीम : ट्रेविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (उपकप्तान), एश्टन एगर, पीटर हैंडसॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबसचगेन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, झाइ रिचर्डसन, डी आर्ची शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन, जैक वाइल्डर्मथ।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।