विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से मिली ये अहम सलाह, क्या होगा ऐसा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 21 Dec 2018 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 06:44 PM (IST)

हसी ने कहा कि मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में परिस्थितियां पर्थ से काफी अलग होंगी।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से मिली ये अहम सलाह, क्या होगा ऐसा
तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से मिली ये अहम सलाह, क्या होगा ऐसा

 मेलबर्न, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में परिस्थितियां पर्थ से काफी अलग होंगी। उन्होंने टीम को सलाह देते हुए कहा कि भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी आक्रमण में सुंतलन लाने के लिए हार्दिक पांड्या को अंतिम ग्यारह में लाने पर विचार करना चाहिए। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। 

हसी ने कहा कि अब तक भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने एडिलेड और पर्थ में जहां काफी गर्मी थी वहां भी बहुत गेंदबाजी की। पर मेलबर्न में स्थिति पूरी तरह से अलग होगी। पांड्या के बारे में उन्होंने कहा कि जब वो फॉर्म में होते हैं तो काफी हद तक मिचेल मार्श जैसा प्रदर्शन करते हैं। आपके पास गेंदबाजी में विकल्प होना चाहिए जो आपके तेज गेंदबाजों का भार कुछ कम कर सके। दोनों ही टीमों को गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प पर विचार करना चाहिए। 

हसी ने कहा कि दोनों ही टीमों के गेंदबाज अब तक अच्छे रहे हैं। पर्थ में भारतीय टीम अपने चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। यहां पर टीम को अश्विन की कमी जरूर खली होगी जबकि नाथन लियोन ने अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। भारतीय ओपनर बल्लेबाज के बारे में हसी ने कहा कि अगर ओपनर्स खराब प्रदर्शन कर रहे हैं तो फिर पुजारा और रहाणे को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी जिससे कि विराट के उपर निर्भरता कम रहे। उन्होंने कहा भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वे नहीं चल पा रहे हैं। कुछ अवसरों पर ऐसा होता है जब सब कुछ आपके हिसाब से नहीं चलता। 

हसी से पूछा गया कि क्या भारत विराट के प्रदर्शन पर ज्यादा निर्भर है तो उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और टीम इंडिया उन पर भरोसा करती है इसमें कुछ गलत भी नहीं है। इस टेस्ट सीरीज में अगर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर खेल रहे होते तो उन पर काफी निर्भर होता। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की तरफ से पुजारा ने एडिलेड में बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं रहाणे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में गलती की और एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज होने की वजह से बल्लेबाजी संतुलन गड़बड़ा गया। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।