Move to Jagran APP

माइकल क्लार्क का खुलासा, एक्स गर्लफ्रेंड ने नहीं किया कुछ भी ऐसा...

माइकल क्लार्क ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड लारा से जुड़ी कई अफवाहों का खंडन किया हैं। ये अफवाह फैली थी कि क्लार्क नेे एक्स गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट रिंग को टॉयलेट में बहा दिया था।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Tue, 18 Oct 2016 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 06:34 PM (IST)
माइकल क्लार्क का खुलासा, एक्स गर्लफ्रेंड ने नहीं किया कुछ भी ऐसा...

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड लारा से जुड़ी कई अफवाहों का खंडन किया हैं। क्लार्क की एक्स गर्लफ्रेंड लारा के बारे ये अफवाह फैली थी कि, लारा ने क्लार्क की दी गई इंगेजमेंट रिंग को टॉयलेट में बहा दिया था और उसके बाद रिंग को दोबारा हासिल करने के लिए सिडनी के एक प्लम्बर से संपर्क साधा था।

loksabha election banner

माइकल क्लार्क और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड लारा का रोमांस उस दौर में हर अखबार की सुर्खियां बनता था। एक बार तो क्लार्क 'निजी कारणों' का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड में चल रही क्रिकेट सीरीज तक छोड़कर लारा के पास पहुंच गए थे। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे लेकिन, 23 मार्च 2010 को दोनों का ब्रेकअप हो गया। लारा ने क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

क्लार्क ने केली से की शादी

15 मई, 2012 को क्लार्क ने अपने बचपन की दोस्त केली से शादी कर ली तो वही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड लारा की शादी 2014 में ऑस्ट्रेलियाई एक्टर सैम के साथ हुई।

एक समाचार चैनल के शो में अपनी बीवी केली के साथ पहुंचे क्लार्क ने अपने पिछले रिलेशनशिप के बारे में बेबाकी से बात करते हुए कहा कि,'कोई इतना बेवकूफ भी नहीं कि डायमंड रिंग को टॉयलेट में बहा दे। इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी'। क्लार्क ने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

सगाई में पहनाई थी 1.27 करोड़ की रिंग

माइकल क्लार्क और लारा का रिश्ता तीन साल तक चला था। 2007 में सुपर मॉडल ने क्लार्क के साथ अफेयर की बात कही। इसके बाद दोनों हर मौके पर साथ दिखाई देते थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से दी गई पार्टी हो या कोई विज्ञापन शूट। क्लार्क ने लारा को एक करोड़ 27 लाख रुपए की 4.7 कैरेट की हीरे की रिंग पहनाकर सगाई की थी। 25 मार्च, 2008 को दोनों ने सगाई की घोषणा की और जल्द ही शादी की बात कही। उस वक्त दोनों न्यूयॉर्क में थे।

क्रिकेट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.