WPL 2026: मुंबई इंडियंस गजब है! चोटिल होकर सीजन से बाहर हुई विकेटकीपर, टीम ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल की स्पिनर
मुंबई इंडियंस विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में संघर्ष कर रही है। इस बीच उसकी एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो गई ...और पढ़ें

जी कामलिनी डब्ल्यूपीएल-2026 से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय खेली जा रही विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस ने एक हैरानी भरा फैसला किया है। उसकी विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कामलिनी चोटिल हो कर सीजन से बाहर हो गई हैं। ऐसी स्थिति में टीमें आमतौर पर उसी खिलाड़ी को शामिल करती हैं जिस तरह की खिलाड़ी चोटिल होती है, लेकिन मुंबई ने विकेटकीपर के बाहर जाने के बाद एक स्पिनर को टीम में जगह दी है।
जी कामलिनी टीम की ओपनर बल्लेबाज थीं और साथ ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाती थीं। मौजूदा विजेता मुंबई को उनकी जगह ऐसी ही किसी खिलाड़ी चुनना था, लेकिन उन्होंने रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम में जगह दी है।
मुंबई ने जारी किया बयान
इस बात की जानकारी मुंबई ने एक बयान जारी कर दी है। मुंबई ने बयान में लिखा, "मुंबई इंडियंस ने जी कामलिनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर वैष्णवी शर्मा को चुना है जो चोट के कारण विमंस प्रीमियर लीग-2026 के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गई हैं। वैष्णवी शर्मा टीम में 30 लाख रुपये की कीमत के साथ जुड़ेंगी।"
वैष्णवी ने हाल ही में भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया है। वह पिछले साल आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह भारत के लिए पांच मैच खेल चुकी हैं और उनके हिस्से पांच विकेट आए हैं।
मुंबई की हालत खराब
मुंबई ने मौजूदा सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं की है। उसने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में ही जीत मिली है। पिछले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रन रेट के कारण ये टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है और इसलिए प्लेऑफ की रेस में भी बनी हुई है। हालांकि, टीम अगले दौर में जा पाएगी या नहीं इस पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।
