Move to Jagran APP

WPL 2023 Eliminator Pitch Report & Weather: MI vs UP मैच में पिच से किसे मिलेगी मदद? कैसा है मुंबई का मौसम?

WPL 2023 MI vs UPW Warriors Eliminator Match DY Patil Stadium Pitch Report मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मैच डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। यहां की पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से जानें किसे मदद मिलेगी और मौसम क्‍या बयां कर रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek NigamPublished: Fri, 24 Mar 2023 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 11:57 AM (IST)
WPL 2023 Eliminator Pitch Report & Weather: MI vs UP मैच में पिच से किसे मिलेगी मदद? कैसा है मुंबई का मौसम?
WPL 2023 Mumbai Indians vs UP Warriors: मुंबई बनाम यूपी वॉरियर्स

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच आज मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी, जहां उसका मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होगा।

loksabha election banner

मुंबई और यूपी के बीच मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। एलिसा हीली यूपी वॉरियर्स का नेतृत्‍व करेंगी। डब्‍ल्‍यूपीएल 2023 के लीग चरण के बाद प्‍वाइंट्स टेबल पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस दूसरे स्‍थान पर रही जबकि यूपी वॉरियर्स तीसरे स्‍थान पर थी।

याद दिला दें कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले प्‍लेऑफ में एंट्री की थी, लेकिन बाद में उसके प्रदर्शन में गिरावट आई और वो अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर फिसल गई। मुंबई और यूपी के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्‍मीद है। चलिए जानते हैं कि डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच से किसे मदद मिलेगी और मुंबई का मौसम क्‍या बयां कर रहा है।

MI vs UP Eliminator Pitch Report

डीवाय पाटिल स्‍पोर्ट्स एकेडमी की पिच से बल्‍लेबाजों को मदद मिलती रही है। पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्‍कोर 141 रन रहा है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां ओस अहम भूमिका निभा सकती है। वैसे, यहां स्पिनर्स को भी मदद मिलने की उम्‍मीद है क्‍योंकि पिच थोड़ी धीमी है।

MI vs UP Eliminator Weather forecast

मुंबई में आज का मौसम एकदम साफ रहने की उम्‍मीद है। दिन में तापमान 31 डिग्री सेलसियस तक रहने की उम्‍मीद है जो कि शाम के समय घटकर 24 डिग्री तक जा सकता है। यहां बारिश की संभावना नहीं है तो फैंस को पूरा एक्‍शन देखने को मिल सकता है। मुंबई में हवा 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्‍मीद है और उमस 55 प्रतिशत तक रहने की उम्‍मीद है। दोनों ही टीमों में कई ऐसी धाकड़ महिला खिलाड़ी मौजूद है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.